Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर लॉन्च पैड्स पर आतंकियों की मौजूदगी : आईजी अशोक यादव

ऑपरेशन सिंदूर के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल पर यादव ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से बीएसएफ और सेना ने सतर्कता और आधुनिक निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल से नियंत्रण रेखा पर अपना दबदबा बनाया है, उससे यह सुनिश्चित हुआ है कि घुसपैठ की कोशिशें कामयाब न हों।

08 Oct 2025

नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर लॉन्च पैड्स पर आतंकियों की मौजूदगी : आईजी अशोक यादव

श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के आईजी अशोक यादव ने बुधवार को दावा किया कि नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर लॉन्च पैड्स पर आतंकियों के मौजूद होने की ख़ुफ़िया जानकारी मिली है। इसके बावजूद कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों की सतर्कता और आधुनिक निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल के कारण पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें कामयाब नहीं हो पाई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल पर यादव ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से बीएसएफ और सेना ने सतर्कता और आधुनिक निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल से नियंत्रण रेखा पर अपना दबदबा बनाया है, उससे यह सुनिश्चित हुआ है कि घुसपैठ की कोशिशें कामयाब न हों। उन्होंने कहा कि सर्दियाँ लगभग दो महीने दूर हैं इसलिए आतंकवादी कोशिशें करते रहेंगे, लेकिन हमारे क्षेत्र पर दबदबे के कारण हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कोशिश का पता लगाया जाए और उसे नाकाम किया जाए।

लॉन्च पैड्स पर घात लगाए बैठे आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि संख्या समय-समय पर बदलती रहती है। उन्होंने आगे कहा कि लॉन्चिंग पैड्स पर मौजूद सभी आतंकवादी विदेशी हैं। वहां आतंकवादियों की संख्या बदलती रहती है। हालांकि, खुफिया सूचनाओं और विश्लेषणों के अनुसार आमतौर पर यह देखा गया है कि किसी भी समय लगभग 100 से 120 आतंकवादी मौजूद होते हैं।

लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन के इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन के साथ हाथ मिलाने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि इस तरह के घटनाक्रमों का सभी खुफिया एजेंसियां बारीकी से विश्लेषण कर रही हैं। उस विश्लेषण के आधार पर हम सभी सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अपनी ऑपरेशनल योजना बनाते हैं। यह हमारी जानकारी में है और हम इसके आधार पर जवाबी कदम उठा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर लॉन्च पैड्स पर आतंकियों की मौजूदगी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल पर यादव ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से बीएसएफ और सेना ने सतर्कता और आधुनिक निगरानी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News