Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लड़कियों को रात में नहीं जाने देना चाहिए बाहर, गैंगरेप केस में ममता बनर्जी का विवादित बयान

इस मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना में संदिग्ध भूमिका के कारण एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।

12 Oct 2025

लड़कियों को रात में नहीं जाने देना चाहिए बाहर, गैंगरेप केस में ममता बनर्जी का विवादित बयान

पश्चिम बंगाल में मेडिकल की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था। लड़की ओडिशा की रहने वाली है और रात में अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए गई थी, जिसके बाद अचानक से तीन अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और मेडिकल कॉलेज के कैंपस के पास उसके साथ बलात्कार किया। मामले के वक्त लड़की का दोस्त घटनास्थल से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना में संदिग्ध भूमिका के कारण एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।

एमबीबीएस छात्रा के साथ गैंगरेप पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह एक निजी कॉलेज है। तीन हफ्ते पहले ओडिशा में समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया था। ओडिशा सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है? लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। वह रात 12.30 बजे कैसे बाहर आई? जहां तक ​​मुझे पता है, घटना जंगल के इलाके में हुई थी। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। जांच जारी है। मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों और विशेष रूप से लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए।"

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा, "...लड़कियों को रात में बाहर (कॉलेज से) जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी। यह एक वन क्षेत्र है। पुलिस सभी लोगों की तलाशी ले रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दी जाएगी। तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे... जब ऐसा दूसरे राज्यों में होता है, तो यह भी निंदनीय है। ऐसी घटनाएं मणिपुर, यूपी, बिहार, ओडिशा में हुई हैं, हमें भी लगता है कि सरकार को वहां कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे राज्य में, हमने 1-2 महीने के भीतर लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, और निचली अदालत ने आरोपियों को फांसी देने का आदेश दिया।"

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं की है। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह बेहद संवेदनशील मामला है और हम आगे की जानकारी बाद में देंगे।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस ने परानागंज काली बाड़ी श्मशान घाट से सटे जंगल में अपराध स्थल की घेराबंदी कर दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के आसपास के गांवों में व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके के जंगलों में तलाशी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को बताया था कि ओडिशा की एक मेडिकल छात्रा के साथ दुर्गापुर में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।ओडिशा से दुर्गापुर पहुंचे लड़की के माता-पिता ने ‘न्यू टाउनशिप’ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता जिस निजी कॉलेज एवं अस्पताल में पढ़ती थी वहीं उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत में ‘‘सुधार’’ बताया जा रहा है और उसने पुलिस अधिकारियों को अपना बयान दे दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लड़कियों को रात में नहीं जाने देना चाहिए बाहर, गैंगरेप केस म
हमारे राज्य में, हमने 1-2 महीने के भीतर लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कियाइस मामले में पुलिस ने रविवार , और निचली अदालत ने आरोपियों को फांसी देने का आदेश दिया।"





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News