Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बकखाली में ट्रॉलर हादसा : 16 मछुआरे सुरक्षित, एक लापता और एक की मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हरीपुर के लालगंज से 23 मछुआरे तीन ट्रॉलरों में समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। रात को वे बकखाली के समुद्र तट से 35 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में पहुंचे। वहां का पानी उथला था।

15 Oct 2025

बकखाली में ट्रॉलर हादसा : 16 मछुआरे सुरक्षित, एक लापता और एक की मौत

दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना जिले में बकखाली के पास हुए एक ट्रॉलर दुर्घटना के बाद बुधवार को एक मछुआरे का शव बरामद किया गया। पुलिस और प्रशासन ने 16 मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि एक मछुआरा अभी भी लापता है। लापता मछुआरे की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हरीपुर के लालगंज से 23 मछुआरे तीन ट्रॉलरों में समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। रात को वे बकखाली के समुद्र तट से 35 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में पहुंचे। वहां का पानी उथला था। वहीं ट्रॉलर मंगलचंडी में 18 मछुआरे समुद्र में डूबने लगे। इस दौरान 16 मछुआरों को दूसरे ट्रॉलर में चढ़कर अपनी जान बचाने में सफलता मिली।

फ्रेज़रगंज कोस्टल पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह 37 वर्षीय कमल जानार का शव मिला। वहीं, 27 वर्षीय देवनाथ कर अभी भी लापता हैं। प्रशासन ट्रॉलर को किनारे लाकर जांच करेगा कि कहीं मछुआरे ट्रॉलर के डेक में दबे तो नहीं हैं। लापता मछुआरा फ्रेज़रगंज के देवनीवास के निवासी हैं। जिन 16 मछुआरों को बचाया गया है, उन्हें किनारे लाकर स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा जाएगा।

एक अन्य घटना में, नेपाल से आए मछुआरे विशाल तिमसिना (30) का नामखाना में डूबने से निधन हो गया। विशाल नेपाल के टीचरम के निवासी थे और मछुआरी का काम कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, हातानिया-द्वानिया नदी में खड़े ट्रॉलर एफ-बी भद्रकाली में सवार होने के लिए नाव नहीं थी। मजबूरी में विशाल ने साथी मछुआरे के साथ ट्रॉलर तक पहुंचने के लिए नदी में तैरना शुरू किया, लेकिन तेज धारा में वह डूब गए। उनका शव बाद में नदी में तैरता हुआ मिला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बकखाली में ट्रॉलर हादसा : 16 मछुआरे सुरक्षित, एक लापता और एक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हरीपुर के लालगंज से 23 मछुआरे तीन ट्रॉलरों में समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। रात को वे बकखाली के समुद्र तट से 35 क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News