Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हरियाणा: आईपीएस वाई पूरन कुमार का नौवें दिन हुआ पोस्टमार्टम

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को नौवें दिन चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम हो गया।

15 Oct 2025

हरियाणा: आईपीएस वाई पूरन कुमार का नौवें दिन हुआ पोस्टमार्टम

चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को नौवें दिन चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम हो गया। वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर की दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास में अपने गनमैन की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से पूरन कुमार के पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ था। बदले हुए घटनाक्रम में वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने बुधवार की सुबह हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर कहा कि संघ शासित क्षेत्र पुलिस द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्कलंक जांच किए जाने के आश्वासन तथा हरियाणा सरकार द्वारा कानून के अनुसार दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की प्रतिबद्धता के मद्देनजऱ, मैंने स्वर्गीय वाई. पूरन कुमार, आईपीएस के पोस्टमॉर्टम की अनुमति प्रदान की है।

न्याय के हित में और साक्ष्यों की दृष्टि से समय पर पोस्टमॉर्टम किए जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मैंने सहमति दी है कि यह प्रक्रिया विधि अनुसार गठित चिकित्सक मंडल द्वारा, एक बैलिस्टिक विशेषज्ञ की उपस्थिति में, मजिस्ट्रेट की देखरेख में तथा संपूर्ण वीडियोग्राफी के साथ की जाए, जिससे पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। मुझे न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है तथा मेरी हार्दिक अपेक्षा है कि जांच पूरी व्यावसायिकता, निष्पक्षता और समयबद्ध ढंग से की जाएगी ताकि सत्य कानून के अनुसार उजागर हो सके। न्याय की प्रक्रिया को शीघ्र एवं उचित दिशा में आगे बढ़ाने हेतु, मैं जांच दल को पूर्ण सहयोग प्रदान करती रहूंगी। इसके बाद चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत यादव तथा आला पुलिस अधिकारी चंडीगढ़ पहुंचे। अमनीत पी कुमार की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक-बैलिस्टिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हरियाणा: आईपीएस वाई पूरन कुमार का नौवें दिन हुआ पोस्टमार्टम
हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को नौवें दिन चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम हो गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News