Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

नवी मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों को मौत, 13 घायल

फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार आज तड़के नवी मुंबई की रहेजा रेजिडेंसी हाउसिंग सोसाइटी में अचानक आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। मृतकों में छह साल की बच्ची भी है।

21 Oct 2025

नवी मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों को मौत, 13 घायल

मुंबई। मुंबई से सटे नवी मुंबई शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार तड़के अचानक आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार आज तड़के नवी मुंबई की रहेजा रेजिडेंसी हाउसिंग सोसाइटी में अचानक आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। मृतकों में छह साल की बच्ची भी है। आग में मरने वालों की पहचान वेदिका सुंदर बालकृष्णन (6), कमला हीरल जैन (84), सुंदर बालकृष्णन (44) और पूजा राजन (39) के रूप में हुई है। यहां लगी आग 10वीं, 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई थी, जिसपर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी कोशिशों के बाद काबू पाया।

इसी तरह नवी मुंबई में मंगलवार को सुबह सेक्टर 36 स्थित अंबे श्रद्धा कोऑपरेटिव सोसाइटी में स्थित एक घर में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों शवों को घर के बेडरुम से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाशी पुलिस स्टेशन की टीम इस घटना की छानबीन कर रही है। अभी तक इस घटना में मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवी मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों को मौ
फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार आज तड़के नवी मुंबई की रहेजा रेजिडेंसी हाउसिंग सोसाइटी में अचानक आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। मृतकों में छह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News