Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 की परीक्षा 17 फरवरी से

सीबीएसई 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होगी।

30 Oct 2025

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 की परीक्षा 17 फरवरी से

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण घोषणा है। बोर्ड द्वारा पहले ही बताए गए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, दोनों कक्षाओं के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in  पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। कई विषयों की परीक्षा तारीख को बदल दिया गया है। होम साइंस पेपर की तारीख को अब 26 फरवरी से बदलकर 18 फरवरी कर दी गई है। विभिन्न भाषाओं की परीक्षा अब 23 फरवरी को होगी। फ्रेंच भाषा की परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी।  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के आधार पर, कक्षा 10वीं के लिए साल 2026 में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन सुधारने का दूसरा मौका मिलेगा और तनाव कम होगा।

यह डेटशीट छात्रों को उनकी पढ़ाई की योजना बनाने में मदद करेगी। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट से पूरी डेटशीट डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। अब समय आ गया है कि छात्र अपने रिवि?न पर ध्यान केंद्रित करें और बिना किसी तनाव के परीक्षा की तैयारी करें।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 की परीक्षा 17 फरवरी
सीबीएसई 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News