Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी का आरोप- हरियाणा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट से छीनी गई कांग्रेस की जीत, अब बिहार में साजिश

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त हुई, जब गुरुवार बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में करीब 25 लाख फर्जी वोटर बनाए गए हैं और यह एक 'संगठित वोट चोरी' का मामला है।

05 Nov 2025

राहुल गांधी का आरोप- हरियाणा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट से छीनी गई कांग्रेस की जीत, अब बिहार में साजिश

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में ‘एच फाइल्स’ नाम से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि हरियाणा में जो हुआ, वही अब बिहार में भी दोहराया जा सकता है।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त हुई, जब गुरुवार बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में करीब 25 लाख फर्जी वोटर बनाए गए हैं और यह एक 'संगठित वोट चोरी' का मामला है। उन्होंने दावा किया कि यह फर्जीवाड़ा किसी स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि उच्च स्तर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल लगभग दो करोड़ वोटर हैं, जिनमें से हर आठवां मतदाता फर्जी है।

उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि हरियाणा में 25,41,144 वोट फर्जी हैं। इनमें 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर, 93,174 अमान्य पते, और 19,26,351 बल्क वोटर शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्म-6 (नाम जोड़ने) और फॉर्म-7 (नाम हटाने) का भी बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया, लेकिन चुनाव आयोग ने अब इन आंकड़ों तक पहुंच रोक दी है। राहुल गांधी ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि इतनी बड़ी वोट चोरी के बावजूद कांग्रेस पार्टी सिर्फ 22,779 वोटों के अंतर से हारी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम सुनियोजित तरीके से प्रभावित किए गए।

कांग्रेस नेता ने ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि उसी फोटो का इस्तेमाल अलग-अलग नामों से हरियाणा के कई बूथों पर 22 बार वोट डालने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल कभी ‘सीमा’, कभी ‘सरस्वती’ और कभी ‘स्वीटी’ के नाम से वोटर लिस्ट में दर्ज है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के दो बूथों पर एक ही महिला की फोटो 223 बार दोहराई गई। यह भी आरोप है कि शशांक गिरी नाम के व्यक्ति ने बूथ नंबर 431 और 508 में 14 बार वोट किया, जबकि रुद्राभिषेक जैन और नमन जैन नाम के दो भाइयों ने बूथ 130 और 131 में 18 बार मतदान किया।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग चाहे, तो एक साधारण प्रक्रिया चलाकर एक जैसे फोटो या पते वाले सभी नकली वोटरों को तुरंत पहचान सकता है, लेकिन वह ऐसा नहीं किया जा रहा है। राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चलाया, जिसमें सैनी नतीजे आने से पहले यह कहते दिखे कि “बीजेपी एकतरफा सरकार बना रही है।” राहुल गांधी ने इस वीडियो को साजिश का सबूत बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है।

राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल बैलेट और फाइनल रिजल्ट में भारी अंतर था। जब हमने जांच की, तो सामने आया कि युवाओं का भविष्य चुरा लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि यही पैटर्न बिहार में भी देखा जा रहा है। उन्होंने कुछ मतदाताओं को मंच पर बुलाकर दावा किया कि उनके और उनके परिवारों के नाम वोटर लिस्ट से बिना वजह काट दिए गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अब जेन-जी और युवा ही सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र बचा सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राहुल गांधी का आरोप- हरियाणा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट से छ
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त हुई, जब गुरुवार बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में करीब 25 लाख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News