Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

स्वर्णिम बिहार बनाने के लिए राजग उम्मीदवारों का करें समर्थन : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाने साधते हुए कहा कि राजद के लोग लालटेन लेकर आते थे, केरोसिन बेच देते थे, फिर अंधेरे में डकैती डालते थे।

07 Nov 2025

स्वर्णिम बिहार बनाने के लिए राजग उम्मीदवारों का करें समर्थन : योगी आदित्यनाथ

पश्चिम चंपारण। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लौरिया के विधायक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार विनय बिहारी के पक्ष में शुक्रवार को जनसभा की और लोगों से उन्हें फिर से विधानसभा में भेजने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाने साधते हुए कहा कि राजद के लोग लालटेन लेकर आते थे, केरोसिन बेच देते थे, फिर अंधेरे में डकैती डालते थे। अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है। मतदाताओं को चेताते हुए उन्होंने कहा कि राजद- कांग्रेस वाले बहकाने आएंगे। जब यह 15 वर्ष सत्ता में थे, तो नौजवानों को ठगते थे। नौकरी के बहाने उनकी जमीन हड़प डाली थी। अपहरण उद्योग बन चुका था। नया उद्योग नहीं लगता था।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपहरण उद्योग बंद हुआ। गुंडागर्दी रोकने पर प्रभावी कदम उठाए गए। विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाया गया। अब नए भारत का नया बिहार है। जब बिहार समृद्ध होता है, तो भारत समृद्ध होता है। उन्होंने स्वर्णिम बिहार के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने 2005 के पहले बिहार के जंगलराज, अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को देखा है, वे वर्तमान पीढ़ी को भी बताएं। अब लालटेन का समय नहीं है। बिहार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एलईडी की दूधिया रोशनी में सुशासन की सुदृढ़ नींव बनाने की ओर अग्रसर हुआ है। राजग ने पिछले 20 वर्ष में राजद और कांग्रेस के पापों के गड्ढों को भरने, अराजकता-भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने व सुशासन की आधारशिला को सुदृढ़ करने में लगाया। समृद्ध बिहार की नींव पुख्ता करने के लिए प्रदेश बढ़ चुका है, इसलिए राजग सरकार बिहार में फिर से आवश्यक है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भोजपुरी की मिठास दुनिया में हर जगह पहुंची है। भोजपुरिया लोगों ने बंजर दीपों को भी उपजाऊ बनाने का कार्य किया है। भोजपुरी संस्कृति जहां भी गई, उस क्षेत्र को उपजाऊ बनाया। बिहार, मैथिली और भोजपुरी छठ गीतों के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने वाली शारदा सिन्हा की भी धरा है। उन्हें पद्म पुरस्कार राजग सरकार ने ही दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कलाकार भगवान की अनमोल धरोहर होते हैं। कला का सम्मान होना चाहिए। राजग ने भोजपुरी के बड़े कलाकार को लौरिया से मैदान में उतारा है। हमने भी यूपी में भोजपुरी के दो कलाकारों को चुनाव लड़ाया। मैंने गोरखपुर से अपनी संसदीय सीट छोड़कर भोजपुरी कलाकार रवि किशन को दी। भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव को भी हमने आजमगढ़ से सांसद बनवाया था। सुशासन की सुदृढ़ नींव में ही स्वर्णिम बिहार की संकल्पना साकार होगी। लौरियावालों को अर्जुन की तरह एकटक निशाना केवल कमल के फूल पर रखकर ईवीएम का बटन दबाना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजग के समर्थन में पहले चरण में बिहार की माताओं, किसानों, नौजवानों का उत्साह दिखा। बिहार की धरती पर 65 फीसदी मतदान बताता है कि 14 नवंबर को ईवीएम खुलेगी, तो फिर एक बार राजग सरकार का नारा साकार होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण हुए हैं। 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारत की स्वाधीनता के लिए नौजवानों के मन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक चेतना को नया स्वर देने के लिए जिस कृति की रचना की, 'वन्दे मातरम्' उसका अमर गीत बन गया। इसे गाते-गाते भारत का नौजवान फांसी के फंदे पर झूल जाता था, लेकिन स्वाधीनता के मंत्र से कभी भटका नहीं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार आई तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। मां जानकी भी वहां विराजमान हुई हैं। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रैन बसेरा निषादराज के नाम पर, जबकि रसोई मां शबरी के नाम पर है। यह सामाजिक न्याय है। सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

योगी को देखने उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। खचाखच भरे मैदान के साथ ही विभिन्न भवनों की छतों, दीवारों व पेड़ों पर लोग खड़े रहे। पूरा जनसमुदाय बुलडोजर बाबा जिंदाबाद की गूंज से गुंजायमान हो उठा। जयश्री राम, बुलडोजर बाबा लिखी पट्टी लेकर युवाओं ने जनसभा स्थल पर योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्वर्णिम बिहार बनाने के लिए राजग उम्मीदवारों का करें समर्थन
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाने साधते हुए कहा कि राजद के लोग लालटेन लेकर आते थे, केरोसिन बेच देते थे, फिर अंधेरे में डकैती डालत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News