Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान कर रहे हैं।

11 Nov 2025

बिहार विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान कर रहे हैं।निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान

अररिया 59.80 प्रतिशत अरवल 58.26 प्रतिशत औरंगाबाद 60.59 प्रतिशत कटिहार 63.80 प्रतिशत किशनगंज 66.10 प्रतिशत कैमूर (भभुआ) 62.26 प्रतिशत गया 62.74 प्रतिशत जमुई 63.33 प्रतिशत जहानाबाद 58.72 प्रतिशत नवादा 53.17 प्रतिशत पश्चिम चम्पारण 61.99 प्रतिशत पूर्णियां 64.22 प्रतिशत पूर्वी चम्पारण 61.92 प्रतिशत बांका 63.03 प्रतिशत भागलपुर 58.37 प्रतिशत मधुबनी 55.53 प्रतिशत रोहतास 55.92 प्रतिशत शिवहर 61.85 प्रतिशत सीतामढ़ी 58.32 प्रतिशत और सुपौल 62.06 प्रतिशत की सूचना है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें से 5,28,954 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,95,44,041 है, जबकि महिला मतदाता 1,74,68,572 हैं। वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण, दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिश
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान कर रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News