Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी ने राज्य में बीएलओ की आत्महत्या को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि एसआईआर शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने भय और अनिश्चितता के कारण जान गंवाई है, जबकि कई अन्य की अत्याधिक तनाव और दबाव के कारण मौत हुई है।

19 Nov 2025

ममता बनर्जी ने राज्य में बीएलओ की आत्महत्या को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान कार्य दबाव झेल रहीं एक महिला बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की आत्महत्या को लेकर बुधवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि एसआईआर शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने भय और अनिश्चितता के कारण जान गंवाई है, जबकि कई अन्य की अत्याधिक तनाव और दबाव के कारण मौत हुई है। जलपाईगुड़ी जिले के माल बाजार में अंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बीएलओ शांति मणि एक्का ने दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि वे घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने और भरकर वापस लेने की निरंतर जिम्मेदारी से मानसिक दबाव में थीं।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने तीन वर्ष में होने वाले काम को दो माह में पूरा कराने के प्रयास में बीएलओ पर अमानवीय बोझ डाल दिया है। उन्होंने आयोग से ‘अयोजित और अनियोजित अभियान’ को तत्काल रोकने की अपील की, ताकि और जनहानि रोकी जा सके।

इसी महीने की शुरुआत में पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी में भी एक महिला बीएलओ नमिता हांसदा की मृत्यु कार्य दबाव में आने वाले स्ट्रोक के कारण हुई थी। वे भी घर-घर जाकर एसआईआर से संबंधित प्रपत्र वितरित करने और जमा करने के काम में लगी थीं।

तृणमूल कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि एसआईआर घोषणा के बाद से राज्य में भय का माहौल है और लोग मतदाता सूची से अपना नाम हटने की आशंका में तनाव में जी रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इस स्थिति के लिए चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार हैं, जबकि भाजपा का कहना है कि तृणमूल जनता के बीच अनावश्यक डर फैला रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने राज्य में बीएलओ की आत्महत्या को लेकर चुनाव आय
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि एसआईआर शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने भय और अनिश्चितता के कारण ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News