Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के पूर्वी चंपारण में बेकाबू ट्रक ने 8 बाईक और एक ई-रिक्शा को रौदा, 5 की मौत आधा दर्जन घायल

घटना को लेकर बताया गया कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित यूपी नंबर के ट्रक ने आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गये।

30 Nov 2025

बिहार के पूर्वी चंपारण में बेकाबू ट्रक ने 8 बाईक और एक ई-रिक्शा को रौदा, 5 की मौत आधा दर्जन घायल

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-27 के दीपऊ मोड़ पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है,जिनमे कई लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर बताया गया कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित यूपी नंबर के ट्रक ने आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गये। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक फंसने के कारण ही ट्रक कुछ दूरी पर रुक पाया,वरना हादसे में कई और मारे जाते। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। प्रशासन की मदद से घायलों को सदर अस्पताल और अन्य निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया।

हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और एनएचएआई की एक गाड़ी में आग लगा दी। लोगों का कहना है इसी गाड़ी के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इधर, हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है।

प्रत्यक्षदर्शी हरिशंकर ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया था। ट्रक ने पहले सड़क पार कर रही पांच बाइकों को रौंदा, इसके बाद एक ई-रिक्शा को भी ठोकर मारते हुए आगे की ओर निकलता जा रहा था,तभी ट्रक के चक्का में एक बाइक फंस गयी और ट्रक रूक गया अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस गाड़ी के निबंधन से उसके मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुटी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के पूर्वी चंपारण में बेकाबू ट्रक ने 8 बाईक और एक ई-रिक
घटना को लेकर बताया गया कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित यूपी नंबर के ट्रक ने आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर कई शव क्षत-विक्षत अव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News