Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने की चयन प्रक्रिया में बदलाव की मांग

सपा नेता ने आज लोकसभा में उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न उपचुनावों का उदाहरण दिया और आरोप लगाया कि इन सभी में वोट डकैती हुई है।

09 Dec 2025

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने की चयन प्रक्रिया में बदलाव की मांग

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए और सत्ता प्रशासन का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने की मांग का समर्थन किया।

सपा नेता ने आज लोकसभा में उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न उपचुनावों का उदाहरण दिया और आरोप लगाया कि इन सभी में वोट डकैती हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी ओर से आयोग को सभी प्रकार के साक्ष्य दिए गए और समय से जानकारी दी गई लेकिन फिर भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने विशेष रूप से रामपुर लोकसभा चुनाव का मुद्दा उठाया।

अखिलेश ने एसएआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार की असल मंशा तो इसके बहाने देश में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) तैयार करने की है। इसी कारण से भारतीय जनता पार्टी घुसपैठियों की बात कर रही है और डिटेंशन कैंप भी बनाए जा रहे हैं। सपा नेता ने मतदाता सूची अपडेशन की प्रक्रिया में कथित तौर पर बूथ लेवल अधिकारी की मृत्यु को भी मुद्दा बनाया और कहा कि अधिकारी बीएलओ काफी दबाव में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने की
सपा नेता ने आज लोकसभा में उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न उपचुनावों का उदाहरण दिया और आरोप लगाया कि इन सभी में वोट डकैती हुई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News