Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में दायर की अभियोजन शिकायत

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पी.के. एंटरप्राइजेज नामक फर्म और उसके प्रोप्राइटर सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत, कोलकाता में अभियोजन शिकायत दाखिल की है।

11 Dec 2025

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में दायर की अभियोजन शिकायत

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पी.के. एंटरप्राइजेज नामक फर्म और उसके प्रोप्राइटर सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत, कोलकाता में अभियोजन शिकायत दाखिल की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम 2002 के तहत की गई।

ईडी ने गुरुवार को अपने बयान में बताया है कि शिकायत पी.के. एंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर प्रशांत दास, दिवंगत पूर्णेंदु दास के पुत्र, तथा इस कथित बैंक फर्जीवाड़े के सूत्रधार के रूप में चिन्हित चंदन सरकार, ललटू साहा और तीन अन्य आरोपितों के खिलाफ दर्ज की गई है।

एजेंसी के अनुसार, इसकी जांच एक एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी, जो सीबीआई की बैंकिंग एवं सिक्योरिटीज फ्रॉड सेल ने दर्ज की थी। जांच में पता चला कि दिवंगत पूर्णेंदु दास ने अपनी प्रोप्राइटरशिप फर्म के माध्यम से पूर्व इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) से आठ करोड़ रुपये का पैकिंग क्रेडिट और 25 करोड़ रुपये का विदेशी बिल नेगोशिएशन सुविधा ली थी। यह सुविधा बांग्लादेश को प्याज निर्यात के नाम पर ली गई, लेकिन कथित तौर पर फर्जी निर्यात बिल जमा कर बैंक को 26.72 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

ईडी का कहना है कि बांग्लादेश के विभिन्न बैंकों द्वारा जारी लेटर ऑफ क्रेडिट के तहत नेगोशिएट किए गए 25 करोड़ रुपये के दावे समय पर चुकाए नहीं गए। जब इलाहाबाद बैंक ने भुगतान मांगना शुरू किया, तब बांग्लादेश स्थित बैंकों ने यह कहते हुए भुगतान से इनकार कर दिया कि उन्हें निर्यात की गई वस्तुएं मिली ही नहीं।

आरोप है कि पूर्णेंदु दास ने ऋण की राशि को अपने पुत्र की फर्म पी.के. एंटरप्राइज और अपने निजी खातों में स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने 70 बेयरर चेक जारी कर नकद निकासी करवाई, जिनमें आपूर्तिकर्ताओं सहित स्वयं का नाम भी था, और नकदी अपने कर्मचारियों के माध्यम से निकलवाई।

ईडी के अनुसार इस मामले में इससे पहले 34.42 लाख रुपये मूल्य की पांच अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया जा चुका है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में दायर की अभियोजन शिकायत
प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में पी.के. एंटरप्राइजेज नामक फर्म और उसके प्रोप्राइटर सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News