Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान दो चिकन पैटिस विक्रेताओं से दुर्व्यवहार मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना बीते रविवार की है, जब सनातन संस्कृति संसद द्वारा ब्रिगेड मैदान में व्यापक गीता पाठ समारोह का आयोजन किया गया था। उसी दौरान अरामबाग निवासी शेख रियाजुल और तपसिया के मोहम्मद सालाउद्दीन नामक दो विक्रेता वहां चिकन पैटिस बेचने पहुंचे थे।

11 Dec 2025

गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान दो चिकन पैटिस विक्रेताओं से दुर्व्यवहार मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर के मैदान थाना क्षेत्र में आयोजित ‘पांच लाख कंठों में गीता पाठ’ कार्यक्रम के दौरान दो चिकन पैटिस विक्रेताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितो की पहचान सौमिक गोलदार, तरुण भट्टाचार्य और स्वर्णेंदु चक्रवर्ती के रूप में हुई है। इन्हें बुधवार देर रात हिरासत में लिया गया।

घटना बीते रविवार की है, जब सनातन संस्कृति संसद द्वारा ब्रिगेड मैदान में व्यापक गीता पाठ समारोह का आयोजन किया गया था। उसी दौरान अरामबाग निवासी शेख रियाजुल और तपसिया के मोहम्मद सालाउद्दीन नामक दो विक्रेता वहां चिकन पैटिस बेचने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम में शामिल कुछ युवकों ने उनसे बदसलूकी की, उनके पैटिस जमीन पर फेंक दिए और मारपीट की। इतना ही नहीं, दोनों को कान पकड़कर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान रियाजुल का करीब तीन हजार रुपये का खाद्य पदार्थ नष्ट हो गया।

धार्मिक कार्यक्रम में “चिकन पैटिस क्यों बेचे जा रहे हैं?” इसी सवाल को लेकर हमले की शुरुआत हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ लिया। इसके बाद मैदान थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार सौमिक घोष उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा का निवासी है। तरुण भट्टाचार्य हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में रहता है, जबकि स्वर्णेंदु चक्रवर्ती अशोकनगर का निवासी है।

घटना को लेकर राजनीतिक पारा भी चढ़ गया था। तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कोई यदि मांसाहार नहीं खाता, तो नहीं खरीदे। परंतु किसी विक्रेता के साथ मारपीट क्यों? वे अपनी रोजी-रोटी के लिए सामान बेचते हैं। यह सरासर गलत है।” इस प्रकरण में वामपंथी अधिवक्ता सायन बंद्योपाध्याय ने भी एफआईआर दर्ज कराई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान दो चिकन पैटिस विक्रेताओं से दुर्
घटना बीते रविवार की है, जब सनातन संस्कृति संसद द्वारा ब्रिगेड मैदान में व्यापक गीता पाठ समारोह का आयोजन किया गया था। उसी दौरान अरामबाग निवासी शेख रियाजुल और तपस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News