Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में सर्दी बढ़ी, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब

गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान है। सुबह से ही शहर काफ़ी धुंध में ढका रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ आकाश साफ़ होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि सूर्यास्त के बाद ठंड और बढ़ेगी।

11 Dec 2025

बंगाल में सर्दी बढ़ी, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब

कोलकाता। राज्य में सर्दी इस बार शुरुआत से ही ज़ोरदार बनी हुई है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान को सामान्य से नीचे ला दिया है और लगभग सभी ज़िलों में ठिठुरन महसूस की जा रही है। गुरुवार को जारी मौसम विभाग के बयान के अनुसार पूरे सप्ताह सर्दी का असर इसी तरह जारी रहने वाला है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान है। सुबह से ही शहर काफ़ी धुंध में ढका रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ आकाश साफ़ होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि सूर्यास्त के बाद ठंड और बढ़ेगी। अभी कोलकाता के दिन और रात, दोनों तापमान ही सामान्य से नीचे हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले सप्ताह के मध्य तक तापमान और गिरकर लगभग 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी जिलों बांकुड़ा और पुरुलिया में तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, तटीय जिलों में तापमान थोड़ा अधिक रहेगा। सुबह हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है, जो दोपहर तक धीरे–धीरे कम हो जाएगी।

उत्तर बंगाल का मौसम फिलहाल बेहद सुहावना बना हुआ है। पहाड़ी शहर दार्जिलिंग में आज न्यूनतम तापमान लगभग चार डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया है कि अगले सप्ताह उत्तर बंगाल में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। उत्तर के सभी ज़िलों में घनी धुंध बनी रहेगी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में सर्दी बढ़ी, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री क
गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान है। सुबह से ही शहर काफ़ी धुंध में ढका रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ आक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News