Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

युवभारती अव्यवस्था पर कुणाल घोष का हमला, दोषियों से वसूली की मांग

अपने पोस्ट में कुणाल घोष ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जो लोग मैदान के भीतर मेसी के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे और अपने निजी फोटोशूट में व्यस्त थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे कार्यक्रम के फुटेज की जांच कर यह सूची तैयार की जाए कि वे लोग कौन थे और किस अधिकार से मैदान के अंदर मौजूद थे।

14 Dec 2025

युवभारती अव्यवस्था पर कुणाल घोष का हमला, दोषियों से वसूली की मांग

कोलकाता। युवभारती क्रीड़ांगन में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था और तोड़फोड़ को लेकर तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर साफ सवाल उठाया है कि स्टेडियम की मरम्मत का खर्च सरकारी कोष से क्यों वहन किया जाएगा।

अपने पोस्ट में कुणाल घोष ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जो लोग मैदान के भीतर मेसी के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे और अपने निजी फोटोशूट में व्यस्त थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे कार्यक्रम के फुटेज की जांच कर यह सूची तैयार की जाए कि वे लोग कौन थे और किस अधिकार से मैदान के अंदर मौजूद थे।

कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों के कारण आम दर्शक कार्यक्रम ठीक से नहीं देख सके और अव्यवस्था फैल गई। उन्होंने कहा कि दर्शकों को वंचित किया गया और इसका सीधा नुकसान जनता को उठाना पड़ा।

उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम को हुए नुकसान की भरपाई मुख्य आयोजक और उनसे जुड़े जिम्मेदार लोगों से की जानी चाहिए, न कि सरकारी खजाने से। कुणाल घोष ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को छूट नहीं मिलनी चाहिए।

इसके साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान तोड़फोड़ में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनसे भी जुर्माना वसूले जाने की मांग की। कुणाल घोष ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवभारती अव्यवस्था पर कुणाल घोष का हमला, दोषियों से वसूली की
अपने पोस्ट में कुणाल घोष ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जो लोग मैदान के भीतर मेसी के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे और अपने निजी फोटोशूट में व्यस्त थे, उनकी पहचान सार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News