Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

घने कोहरे के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही फालाकाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। मृतक फालाकाटा ब्लॉक के छह माइल इलाके का निवासी है।

21 Dec 2025

घने कोहरे के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

अलीपुरद्वार। जिले के फालाकाटा में घने कोहरे की वजह से दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात फालाकाटा–मादारीहाट राज्य सड़क पर हालोंग इलाके के पास एक चार पहिया वाहन चालक का नियंत्रण खो बैठा। वाहन पहले सड़क किनारे निर्माणाधीन गार्डवाल से टकराया और फिर पलटकर पास की नीची जगह में जा गिरा। कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में मौके पर ही कौशिक दास (30) नामक युवक की मौत हो गई, जबकि बाकी चार लोग मामूली रूप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही फालाकाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। मृतक फालाकाटा ब्लॉक के छह माइल इलाके का निवासी है।

दूसरी तरफ रविवार सुबह फालाकाटा के कुंजनगर इलाके में एक और सड़क हादसा हुआ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिवनाथपुर निवासी अधीर बर्मन अपनी पत्नी रत्ना बर्मन के साथ स्कूटी से फालाकाटा की ओर आ रहे थे। उनकी पत्नी कोलकाता पुलिस की परीक्षा देने जा रही थीं। इसी दौरान कुंजनगर इलाके में पीछे से अचानक एक मालवाहक वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सड़क पर गिरने से पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले फालाकाटा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया और बाद में कूचबिहार एमजेएन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन कूचबिहार ले जाते समय रास्ते में ही अधीर बर्मन की मौत हो गई। उनकी पत्नी का पैर टूट गया है। पुलिस का कहना है कि घने

कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घने कोहरे के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
घटना की सूचना मिलते ही फालाकाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। मृतक फालाकाटा ब्लॉक के छह माइल इलाके का निवासी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News