Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अलीपुरद्वार में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

हादसे के बाद ट्रेलर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहा था। ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ है।

27 Dec 2025

अलीपुरद्वार में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

अलीपुरद्वार। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में शनिवार घने कोहरे के चलते हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-31 पर गरम बस्ती इलाके में हुई, जहां एक छोटी कार और 12 पहियों वाले ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहा था। ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ है।

हादसे में कार चालक मनोजित विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई। वह अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम क्षेत्र स्थित संकोष चाय बागान के निवासी थे। अन्य दो मृतकों की पहचान सौभिक विश्वास और राजू मंडल के रूप में हुई है। सौभिक, मोनोजित का चचेरा भाई था और संकोष चाय बागान का निवासी था, जबकि राजू मंडल अलीपुरद्वार का रहने वाला था और पेशे से कार मैकेनिक था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तर बंगाल में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही रात के समय यात्रा करने वाले चालकों के लिए गर्म दूध, चाय और बिस्कुट उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है।

सिलीगुड़ी के डीसीपी (ट्रैफिक) काज़ी शम्सुद्दीन अहमद ने कहा, हर साल इस समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है। सभी को सड़क पर वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। आज एक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अलीपुरद्वार में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा, तीन लोगों की म
हादसे के बाद ट्रेलर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार सिलीगुड़ी की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर विपरीत दिशा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News