Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आंध्र प्रदेश में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, दो कोच जले, बुजुर्ग की मौत

इस दौरान दो कोच बुरी तरह जल गए। इस हादसे में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पहचान विजयवाड़ा के सुंदर के रूप में हुई है। लोको पायलट ने आग की लपटें देखते ही ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया था।

29 Dec 2025

आंध्र प्रदेश में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, दो कोच जले, बुजुर्ग की मौत

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली रेलवे स्टेशन पर रविवार रात लगभग एक बजे टाटानगर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लग गई। इस दौरान दो कोच बुरी तरह जल गए। इस हादसे में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पहचान विजयवाड़ा के सुंदर के रूप में हुई है। लोको पायलट ने आग की लपटें देखते ही ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया था।

दक्षिण मध्य रेलवे ने पुष्टि की है कि एर्नाकुलम (18189) एक्सप्रेस ट्रेन में आग बी 1 कोच में लगी। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने बाकी कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया। यह ट्रेन जमशेदपुर से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। यह हादसा विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर हुआ।

अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे में बचे यात्रियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और दूसरी ट्रेन का भी इंतजाम कर उन्हें एर्नाकुलम भेजा गया। सिन्हा ने बताया कि फिलहाल फोरेंसिक टीमें आग की वजह का पता लगाने में जुटी हैं। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पूरी सही जानकारी मिल पाएगी।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की तेज लपटों के साथ धुआं फैल जाने से वजह से राहत और बचाव कार्य मुश्किल हो गया। कोच की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग सबसे पहले बी1 कोच में लगी। यह कोट पेंट्री कार के बगल में था। फिर आग एम 2 तक फैल गई। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही बी1 और एम 2 कोच पूरी तरह जल गए। यात्री पहले ही कोच से बाहर निकल चुके थे। आग लगने से करीब 2,000 यात्री स्टेशन पर फंस गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया है। अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आंध्र प्रदेश में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, दो
इस दौरान दो कोच बुरी तरह जल गए। इस हादसे में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पहचान विजयवाड़ा के सुंदर के रूप में हुई है। लोको पायलट ने आग की लपटें देखते





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News