Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नीरज चोपड़ा ने कोच जेलेजनी से अलग होने का लिया फैसला

दोनों की साथ में पहली प्रतियोगिता 2025 दोहा डायमंड लीग थी, जो नीरज के करियर के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। इस मुकाबले में नीरज ने पहली बार 90 मीटर की दूरी पार की और अपने लंबे समय से चले आ रहे सपने को साकार किया। नीरज ने इस उपलब्धि का श्रेय जेलेजनी को देते हुए कहा कि उनके साथ काम करने से उन्हें जैवलिन थ्रो की तकनीक, लय और मूवमेंट को लेकर नई सोच मिली।

10 Jan 2026

नीरज चोपड़ा ने कोच जेलेजनी से अलग होने का लिया फैसला

नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और जैवलिन थ्रो के दिग्गज यान जेलेजनी ने आपसी सहमति से अपने कोचिंग सहयोग को समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह साझेदारी 2024 के अंत में शुरू हुई थी और कम समय में ही इसके सकारात्मक नतीजे देखने को मिले।

दोनों की साथ में पहली प्रतियोगिता 2025 दोहा डायमंड लीग थी, जो नीरज के करियर के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। इस मुकाबले में नीरज ने पहली बार 90 मीटर की दूरी पार की और अपने लंबे समय से चले आ रहे सपने को साकार किया। नीरज ने इस उपलब्धि का श्रेय जेलेजनी को देते हुए कहा कि उनके साथ काम करने से उन्हें जैवलिन थ्रो की तकनीक, लय और मूवमेंट को लेकर नई सोच मिली।

नीरज ने कहा, “जेलेजनी के साथ काम करने से मेरी सोच में बड़ा बदलाव आया। तकनीक, लय और मूवमेंट को लेकर उनका नजरिया अद्भुत है। हर सत्र से मैंने कुछ नया सीखा।”

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता (1992, 1996 और 2000) और तीन बार के विश्व चैंपियन (1993, 1995 और 2001) जेलेजनी ने भी इस साझेदारी को यादगार बताया। जेलेजनी के नाम 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड है और वे अब तक के नौ सर्वश्रेष्ठ जैवलिन थ्रो में से पांच के मालिक हैं। नीरज से पहले वे चेक गणराज्य के थ्रोअर याकुब वाडलेइच के साथ काम कर रहे थे।

जेलेजनी ने कहा, “नीरज जैसे एथलीट के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। मुझे खुशी है कि हमने साथ मिलकर 90 मीटर की बाधा को पार किया। विश्व चैंपियनशिप को छोड़ दें तो वह लगभग हर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान से नीचे नहीं रहे। दुर्भाग्य से टोक्यो से 12 दिन पहले लगी पीठ की चोट ने उनके अवसरों को प्रभावित किया। आने वाले वर्षों में उनकी संभावनाएं बेहद बड़ी हैं। हमारा रिश्ता सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है और हम संपर्क में बने रहेंगे।”

अब नीरज चोपड़ा अपने कोचिंग दिशा में अधिक नियंत्रण लेने की योजना बना रहे हैं और अब तक मिले अनुभवों का उपयोग करेंगे। नीरज ने कहा, “मैं 2026 को लेकर उत्साहित हूं। मैंने नवंबर की शुरुआत से तैयारी शुरू कर दी है। लक्ष्य हमेशा की तरह फिट रहना है। साथ ही 2027 की विश्व चैंपियनशिप और 2028 ओलंपिक पर मेरी खास नजर है।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीरज चोपड़ा ने कोच जेलेजनी से अलग होने का लिया फैसला
दोनों की साथ में पहली प्रतियोगिता 2025 दोहा डायमंड लीग थी, जो नीरज के करियर के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। इस मुकाबले में नीरज ने पहली बार 90 मीटर की दूरी पार की और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News