Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

स्कूटर की डिक्की खोलते ही निकली देसी पिस्तौल और कारतूस

खिदिरपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

21 Jan 2026

स्कूटर की डिक्की खोलते ही निकली देसी पिस्तौल और कारतूस

कोलकाता। खिदिरपुर इलाके में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटर लेकर रात के समय इलाके में घूम रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी के दौरान हथियार बरामद किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद कामरान खान (26) के रूप में हुई है। वह एकबालपुर इलाके का रहने वाला बताया गया है। घटना मंगलवार रात की है, जब वह एजेसी बोस रोड स्थित खिदिरपुर फ्लाईओवर के नीचे स्कूटर से चक्कर लगा रहा था। हेस्टिंग्स थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को युवक का व्यवहार संदिग्ध लगा। उसे रोककर पूछताछ की गई और स्कूटर की तलाशी ली गई। जैसे ही स्कूटर की डिक्की खोली गई, उसमें से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसके पास यह हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी आपराधिक गिरोह से तो जुड़ा नहीं है। गौरतलब है कि इसी साल की शुरुआत में खिदिरपुर इलाके में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद की गई थी। नववर्ष की रात पुलिस ने ऑर्फनगंज इलाके में एक मकान में छापेमारी कर जमीन खोदकर 11 अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए थे। उस मामले में राजेश कुमार साउ नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। बाद में आरोप लगे कि ये हथियार भाजपा नेता राकेश सिंह के निर्देश पर जमा किए गए थे। उसी दिन स्ट्रैंड रोड से भी कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (स्ञ्जस्न) ने दो बैग हथियार बरामद किए थे। लगातार अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने खिदिरपुर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को तोडऩे के लिए अभियान जारी रहेगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्कूटर की डिक्की खोलते ही निकली देसी पिस्तौल और कारतूस
खिदिरपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News