वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आरोपी की बेरहमी से पिटाई, उतारना पड़ा रैफ
कोलकाता। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में हावड़ा जिले के बांकड़ा राजपल्ली इलाके में सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान शेख सामसुल के रूप में हुई है। घटना के प्रकाश में आते ही पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुन दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और रैफ को मोर्चा संभालना पड़ा। पीडि़त बच्ची केजी टू की छात्रा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शेख सामसुल ने बहला-फुसलाकर मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती डर के कारण बच्ची चुप रही, लेकिन घर लौटने पर जब वह लगातार सिसकती रही, तो मां को संदेह हुआ। मां के बार-बार पूछने पर मासूम फूट-फूटकर रो पड़ी और आपबीती सुनाई। बच्ची के बयान ने परिजनों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले के रोंगटे खड़े कर दिए। जैसे ही यह खबर फैली, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को उसके ठिकाने से खींचकर बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही बांकड़ा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग इस कदर गुस्से में थे कि वे आरोपी को पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर खुद सजा देना चाहते थे। माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल और रैफ तैनात कर दिया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी शेख सामसुल पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पूर्व की घटनाओं में मामले को थाने ले जाने के बजाय पंचायत स्तर पर विचार करके उसे छोड़ दिया गया था। लोगों का कहना है कि पंचायत की इसी नरमी के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हुए और उसने अब एक सात साल की मासूम को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने घायल आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया है और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस और रैफ के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि