Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता पुलिस ने फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 32 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपित खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर कोलकाता के तीन लोगों, दो युवक और एक युवती से संपर्क में आया था। उसने दावा किया कि उसके केंद्रीय मंत्रियों से भी संपर्क हैं और इसी भरोसे पर उसने आईओसी में नौकरी दिलाने का वादा किया।

24 Jan 2026

कोलकाता पुलिस ने फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 32 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने फर्जी नौकरी दिलाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 32 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपित खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर कोलकाता के तीन लोगों, दो युवक और एक युवती से संपर्क में आया था। उसने दावा किया कि उसके केंद्रीय मंत्रियों से भी संपर्क हैं और इसी भरोसे पर उसने आईओसी में नौकरी दिलाने का वादा किया।

यह मामला सामने आने के बाद दक्षिण कोलकाता के पाटुली थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान शुक्रवार रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान कृष्णेंदु चटर्जी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित की मुलाकात पाटुली के एक बाजार में पीड़ितों से हुई थी। उसने उन्हें फर्जी पहचान पत्र भी दिखाए और लगातार संपर्क बनाए रखा। नौकरी दिलाने के नाम पर उसने कुल 32 लाख रुपये वसूले, जिनमें से 22 लाख रुपये ऑनलाइन और 10 लाख रुपये नकद लिए गए।

पीड़ितों ने यह रकम अपने और अपने परिवार के सदस्यों के गहने गिरवी रखकर जुटाई थी। पैसे लेने के बाद आरोपित ने उनसे संपर्क तोड़ लिया, जिसके बाद पीड़ितों ने पाटुली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में सामने आया कि आरोपित के कोलकाता के लेक टाउन, बागुईआटी और पाटुली सहित कई इलाकों में पते थे। पुलिस को उसके पास से पांच अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले हैं। जांच में पता चला कि वह हर बार नया घर किराये पर लेने पर नया आधार कार्ड बनवा लेता था।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपित ने फर्जी आधार कार्ड कैसे बनवाए और इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं। जांच जारी है।”
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता पुलिस ने फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 32 लाख
पुलिस के अनुसार, आरोपित खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर कोलकाता के तीन लोगों, दो युवक और एक युवती से संपर्क में आया था। उसने दावा किया कि उसके केंद्रीय मंत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News