Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोलपार्क हिंसा मामले में चार और गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अब भी फरार

फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है

03 Feb 2026

गोलपार्क हिंसा मामले में चार और गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अब भी फरार

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में हाल ही में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में कोलकाता पुलिस ने और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रविवार रात से अब तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हालांकि, मुख्य आरोपित बिस्वजीत पोद्दार उर्फ 'सोना पप्पूÓ अब भी फरार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रविवार देर रात रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र के काकुलिया रोड में हिंसा भड़क उठी थी। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने लगातार सोना पप्पू और उसके साथियों का नाम लिया और आरोप लगाया कि उसी के गिरोह ने इलाके में अशांति फैलाने में अहम भूमिका निभाई। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद ही मुख्य आरोपित भूमिगत हो गया। कोलकाता के नव नियुक्त पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने सोमवार को साफ चेतावनी दी थी कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोना पप्पू का नाम पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है, जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है। बताया जाता है कि वह पहले सोने का कारोबार करता था, इसी वजह से उसे 'सोना' कहा जाने लगा। फिलहाल वह कसबा इलाके में रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस मामले में रवींद्र सरोवर थाने में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें एक स्वत: संज्ञान (सुओ मोटो) मामला पुलिस वाहन पर हमले को लेकर भी दर्ज किया गया है। रविवार रात ही दस आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें नौ फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद सोमवार देर रात छापेमारी के दौरान चार और आरोपितों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बाब्लू साव उर्फ 'चीनीÓ और इंद्रजीत माजी उर्फ 'छोटो बाबूÓ शामिल हैं, जो कसबा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। एक अन्य मामले में आनंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जयंत नस्कर उर्फ 'सोनूÓ और लेक थाना क्षेत्र के निवासी देबाशीष मंडल उर्फ 'भुट्टूÓ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम करीब 8.30 बजे गोलपार्क के पास पंचाननतला इलाके में एक क्लब पिकनिक के दौरान विवाद शुरू हुआ। यह झड़प स्थानीय व्यवसायी बापी हलदर के समर्थकों और सोना पप्पू के गिरोह के बीच हुई।
 स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोना पप्पू का गिरोह इलाके में वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा था और बापी हलदर को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। आरोप है कि करीब 100 से 150 बदमाश, जिनमें से कई ने अपने चेहरे ढक रखे थे, इलाके में घुस आए। इस दौरान फायरिंग, देसी बम फेंके जाने और धारदार हथियारों के इस्तेमाल की खबरें सामने आईं। पुलिस वाहनों और स्थानीय लोगों की मोटरसाइकिलों में तोडफ़ोड़ की गई, जबकि ईंट-पत्थर भी चलाए गए। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे और बम के अवशेष बरामद किए। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोलपार्क हिंसा मामले में चार और गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News