Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जादवपुर में इलाज कराने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

यह घटना कैसे हुई, इस बारे में किसी को कुछ समझ में नहीं आ सका

04 Feb 2026

जादवपुर में इलाज कराने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता। कोलकाता के जादवपुर थाना अंतर्गत देशबंधु रोड इलाके में इलाज कराने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मंदरमणि निवासी 63 वर्षीय तपन दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार को आंख के इलाज के लिए अपने रिश्तेदार अरुण नायक के घर पहुंचे थे।
परिजनों के अनुसार, तपन दास की आंख की सर्जरी हुई थी और इसी सिलसिले में वह दोबारा इलाज कराने जादवपुर गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद रात में उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और फिर मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में सोने चले गए। रात करीब एक बजे अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि तपन दास रक्तरंजित हालत में मकान के नीचे पड़े हुए हैं। यह घटना कैसे हुई, इस बारे में किसी को कुछ समझ में नहीं आ सका।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि तपन दास की आंखों में समस्या थी। संभव है कि उसी कारण उनका संतुलन बिगड़ा हो और वह छत से नीचे गिर गए हों।
सूचना पाकर जादवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा उस परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की, जिनके घर तपन दास ठहरे हुए थे।
पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है। यह हादसा था, आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आवाज बहुत तेज थी, रात करीब एक बजे मेरी नींद टूट गई। तुरंत बेटे को बुलाया। समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हुआ, छत पर तो पक्की रेलिंग भी है। शायद अचानक चक्कर आ गया हो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जांच में जुटी पुलिस
यह घटना कैसे हुई, इस बारे में किसी को कुछ समझ में नहीं आ सका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News