Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हंगामे के बीच शुरू हुआ बंगाल विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण

राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे से कुछ पहले विधानसभा पहुंचे और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। सदन में प्रवेश के साथ ही नारेबाजी शुरू हो गई।

05 Feb 2026

हंगामे के बीच शुरू हुआ बंगाल विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को भारी हंगामे के बीच शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीसरे कार्यकाल की सरकार का यह अंतिम बजट सत्र है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस हंगामे के कारण अपना पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ पाए।

राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे से कुछ पहले विधानसभा पहुंचे और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। सदन में प्रवेश के साथ ही नारेबाजी शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए, जिसके जवाब में तृणमूल विधायकों ने “जय बंगला” के नारे लगाए। लगातार शोरगुल के बीच राज्यपाल ने अपना संबोधन शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उसे बीच में छोड़ दिया।

राज्यपाल ने मंत्रिमंडल द्वारा तैयार आठ पृष्ठों के भाषण में से केवल पहले तीन पृष्ठ पढ़े। ‘घाटाल मास्टर प्लान, जो केंद्र सरकार के कारण लंबे समय से रुका हुआ है…’ पंक्ति पढ़ने के बाद उन्होंने कहा, “मैं अब और नहीं पढ़ूंगा,” और आसन पर बैठ गए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल की सराहना करते हुए कहा, “बहुत बढ़िया।”

विधानसभा सूत्रों के अनुसार, पूरे आठ पृष्ठों के भाषण में राज्य की विभिन्न परियोजनाओं की प्रशंसा के साथ एमजीएनआरईजीए को लेकर केंद्र पर आरोप भी शामिल थे, लेकिन राज्यपाल ने उन हिस्सों को नहीं पढ़ा।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह 45 मिनट का भाषण सुनने आए थे, लेकिन राज्यपाल ने साढ़े चार मिनट में ही भाषण समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाषण में बंगाल के ज्वलंत मुद्दों का उल्लेख नहीं था और केंद्र सरकार पर लगाए गए अनावश्यक आरोपों को राज्यपाल ने नजरअंदाज किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हंगामे के बीच शुरू हुआ बंगाल विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल
राज्यपाल दोपहर 12:30 बजे से कुछ पहले विधानसभा पहुंचे और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News