Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इको पार्क के पास नशे में रफ्तार का कहर

डिवाइडर से टकराकर खिलौने की तरह पलटी कार

14 Feb 2026

इको पार्क के पास नशे में रफ्तार का कहर

कोलकाता। न्यू टाउन के इको पार्क इलाके में देर रात रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पहले एक ऐप कैब और फिर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर खिलौने की तरह पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक और दो युवतियों समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चिनार पार्क की ओर से विश्व बांग्ला गेट की दिशा में अत्यंत तेज गति से आ रही थी, तभी एक पांच सितारा होटल के सामने चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। हादसे की भयावह आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही इको पार्क थाने की पुलिस भी पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि कार में सवार सभी लोग कथित तौर पर नशे की हालत में थे। चालक भी शराब के प्रभाव में था, जिसके कारण वह तेज रफ्तार वाहन को संभाल नहीं सका। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 
उल्लेखनीय है कि न्यू टाउन का यह इलाका हाल के दिनों में सड़क हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। अभी पिछले 25 जनवरी को ही इसी क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक की जान चली गई थी। वह भी तेज रफ्तार में था और हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने इको पार्क और आसपास की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि देर रात सड़कों पर रेसिंग और नशे में ड्राइविंग की घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस प्रशासन ने इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अब विशेष अभियान चलाया जाएगा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से भी जिम्मेदारी से ड्राइविंग करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इको पार्क के पास नशे में रफ्तार का कहर
डिवाइडर से टकराकर खिलौने की तरह पलटी कार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News