Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में अवैध रूप से रह रहे आवामी लीग के 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पार्क स्ट्रीट थाना की टीम ने कॉलिन स्ट्रीट स्थित एक होटल में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी युवक बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी आवामी लीग से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि वीजा समाप्त होने के बाद वे अपने देश लौटने के बजाय कोलकाता में ही छिपकर रह रहे थे।

17 Feb 2026

कोलकाता में अवैध रूप से रह रहे आवामी लीग के 6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने केंद्रीय कोलकाता के एक होटल से छह बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में ठहरने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी।

सूचना के आधार पर पार्क स्ट्रीट थाना की टीम ने कॉलिन स्ट्रीट स्थित एक होटल में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी युवक बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी आवामी लीग से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि वीजा समाप्त होने के बाद वे अपने देश लौटने के बजाय कोलकाता में ही छिपकर रह रहे थे।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आबिर हुसैन, मोहम्मद मामुन रशीद, मोहम्मद अलीमुन गाजी, आज़म मोल्ला, फैजल अमीन और जायदुल इस्लाम के रूप में हुई है। इनमें आज़म मोल्ला पेशे से गायक बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय वह अपना गिटार साथ रखने की इच्छा जता रहा था और गाने की अनुमति भी मांग रहा था।

सोमवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद सभी आरोपितों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया था, जहां न्यायाधीश ने उन्हें 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपितों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है और वे मुख्य रूप से बांग्लादेश के नोआखाली तथा टांगाइल क्षेत्र के निवासी हैं। पिछले वर्ष बांग्लादेश में अशांत स्थिति के कारण वे अलग-अलग समय पर चिकित्सीय वीजा लेकर कोलकाता आए थे। यहां आने के बाद वे एक-दूसरे के संपर्क में आए और विभिन्न होटलों में ठहरने लगे। कुछ ने स्थानीय स्तर पर काम की तलाश भी की।

सूत्रों के अनुसार, नवंबर से इनके वीजा की अवधि समाप्त होना शुरू हुई और जनवरी तक सभी के वीजा पूरी तरह समाप्त हो चुके थे। इसके बावजूद वे बांग्लादेश लौटने को तैयार नहीं थे। लगभग सात दिन पहले वे कॉलिन स्ट्रीट के उक्त होटल में ठहरे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सजा की अवधि पूरी होने के बाद विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में अवैध रूप से रह रहे आवामी लीग के 6 बांग्लादेशी ना
सूचना के आधार पर पार्क स्ट्रीट थाना की टीम ने कॉलिन स्ट्रीट स्थित एक होटल में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी युवक बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News