Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे नवनीत ढालीवाल, अफगानिस्तान में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

कनाडा गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगा। ढालीवाल ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद अपने फैसले की पुष्टि की।

18 Feb 2026

टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे नवनीत ढालीवाल, अफगानिस्तान में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

नई दिल्ली। कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत ढालीवाल ने जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में कनाडा के अंतिम मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। कनाडा गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगा। ढालीवाल ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद अपने फैसले की पुष्टि की।

इस हार के साथ ही कनाडा की सुपर आठ चरण में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गईं। टी-20 विश्व कप 2026 में ढालीवाल अब तक 108 रन बना चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में 49 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद यूएई के खिलाफ 34 रन बनाए।

ढालीवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कनाडा के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में संन्यास लेने जा रहे हैं।

वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद उन्होंने 29 टी-20 और 4 एकदिवसीय मैचों में टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कनाडा ने टी-20 प्रारूप में 21 जीत दर्ज कीं।

ढालीवाल ने बताया कि उन्होंने विश्व कप में आने से पहले ही यह तय कर लिया था कि यह उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।

उन्होंने कहा कि 2024 टी-20 विश्व कप के लिए कनाडा का क्वालीफाई करना, पहले मैच में रन बनाना और कप्तान नियुक्त होना उनके करियर के सबसे यादगार पल रहे।

गौरतलब है कि कनाडा के पहले टी-20 विश्व कप (2024) में ढालीवाल ने 44 गेंदों पर 61 रन की यादगार पारी खेली थी।

संन्यास के बाद ढालीवाल कोचिंग के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, हालांकि वह राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट को छोड़ना आसान नहीं है, लेकिन अब उनका लक्ष्य नई पीढ़ी को आगे बढ़ने में मदद करना है।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज युवराज समरा का उदाहरण देते हुए कहा कि कनाडा में जन्मे खिलाड़ियों में भी अपार प्रतिभा है। सीमित क्रिकेट ढांचे के बावजूद उभरते खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। ढालीवाल के संन्यास के साथ कनाडा क्रिकेट के एक सफल अध्याय का अंत होगा, लेकिन उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे नवनीत ढालीवाल, अफगानिस्त
कनाडा गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगा। ढालीवाल ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद अपने फैसले की पुष्टि की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News