Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी अपने भारत दौरे पर मुंबई पहुंचेंगे, दिल्ली में होगी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे में सबसे पहले मुंबई पहुंचेंगे। कार्नी के ओटावा कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वे 2 मार्च को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे जिसमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रतिभा और संस्कृति तथा रक्षा क्षेत्रों में नई साझेदारियों पर चर्चा होगी।

26 Feb 2026

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी अपने भारत दौरे पर मुंबई पहुंचेंगे, दिल्ली में होगी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान का दौरा करेेंगे। अपने भारत दौरे में वे सबसे पहले मुंबई पहुंचेंगे।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे में सबसे पहले मुंबई पहुंचेंगे। कार्नी के ओटावा कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वे 2 मार्च को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे जिसमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रतिभा और संस्कृति तथा रक्षा क्षेत्रों में नई साझेदारियों पर चर्चा होगी। यह यात्रा कनाडा और भारत के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में नई साझेदारियों की दिशा में बड़ा कदम है।

कार्नी के भारत का दौरा शुरू करने से ठीक पहले कनाडा की तरफ से कहा गया है कि कनाडा में हिंसक अपराधों से भारत का अब कोई रोल नहीं है। टोरंटो स्टार की एक खबर के मुताबिक कनाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह बयान प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दिया। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने ओटावा और नई दिल्ली संंबंधों को लेकर कहा कि हमारे बीच बहुत मजबूत राजनयिक जुड़ाव है और हम आश्वस्त हैं कि वह गतिविधि अब जारी नहीं है।

गौरतलब है कि साल 2023 में भारत-कनाडा संबंध उस समय काफी बिगड़ गए थे जब कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जून 2023 में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंट के शामिल होने का आरोप लगाया था जिसे भारत ने सिरे से खारिज करते हुए इसे बेतुका बताया। यह खटास इतनी बढ़ी कि दोनों देशों ने व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी, राजनयिक संबंधों को कमजोर किया और एक-दूसरे के कई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।

अक्टूबर 2023 में भारत ने ओटावा में अपने राजदूत संजय वर्मा और पांच अन्य अधिकारियों को वापस बुला लिया। यह तब हुआ जब कनाडा के अधिकारियों ने निज्जर की हत्या के संबंध में उनसे पूछताछ की कोशिश की। इसके जवाब में भारत ने भी तत्कालीन कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर सहित छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था।

कनाडा की सत्ता से जस्टिन ट्रूडो की विदाई के बाद नई सरकार के साथ भारत ने संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने जून 2025 में कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में आयोजित जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी से मुलाकात की थी।जिसने दोनों देशों के संबंधों में नये सिरे से उर्जा भरी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी अपने भारत दौरे पर मुंबई पहुंचें
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे में सबसे पहले मुंबई पहुंचेंगे। कार्नी के ओटावा कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वे 2 मार्च को दिल्ली





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News