Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एमएलएस : मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 3-2 से हराया

मैच की शुरुआत में ऑरलैंडो सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में मार्को पासालिक और मार्टिन ओहेडा ने छह मिनट के भीतर गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

02 Mar 2026

एमएलएस : मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 3-2 से हराया

ऑरलैंडो। फ्लोरिडा डर्बी में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपनी टीम इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में 10 खिलाड़ियों तक सिमटी ऑरलैंडो सिटी पर 3-2 से रोमांचक जीत दिलाई। मुकाबला रविवार को ऑरलैंडो के इंटरएंडको स्टेडियम में खेला गया।

मैच की शुरुआत में ऑरलैंडो सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में मार्को पासालिक और मार्टिन ओहेडा ने छह मिनट के भीतर गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में इंटर मियामी ने रणनीति में बदलाव किया और फुल-बैक नोआ एलेन की जगह माटेओ सिलवेट्टी को मैदान पर उतारा। यह बदलाव तुरंत असरदार साबित हुआ। मैदान पर आने के चार मिनट के भीतर सिलवेट्टी ने टेलास्को सेगोविया के पास पर गोल कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया।

इसके बाद सेगोविया ने एक और शानदार मूव तैयार किया और आठ मिनट बाद मेसी को असिस्ट दिया। मेसी ने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन शॉट लगाते हुए 2026 सीजन में अपना पहला लीग गोल दागा और स्कोर बराबर कर दिया।

मैच के 85वें मिनट में मेसी ने सेगोविया को पास दिया, जिन्होंने कर्लिंग शॉट के जरिए गोल कर मियामी को बढ़त दिला दी और टीम की वापसी पूरी की।

इंजरी टाइम में ऑरलैंडो की मुश्किलें और बढ़ गईं जब कॉलिन गुस्के ने मेसी पर फाउल किया और दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इससे ऑरलैंडो सिटी 10 खिलाड़ियों तक सिमट गया।

इसके बाद मेसी ने फ्री-किक पर शानदार गोल कर इंटर मियामी की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी के खिलाफ सभी प्रतियोगिताओं में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एमएलएस : मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी
मैच की शुरुआत में ऑरलैंडो सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में मार्को पासालिक और मार्टिन ओहेडा ने छह मिनट के भीतर गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News