Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड में शनिवार से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को राज्य के 14 जिलों में और सोमवार को 11 जिलों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

06 Mar 2026

झारखंड में शनिवार से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को राज्य के 14 जिलों में और सोमवार को 11 जिलों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विभाग की ओर से बताया गया कि मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का असर बना रह सकता है। इस दिन 11 जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नौ जिलों में भी गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह बोकारो में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड में शनिवार से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभा
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को राज्य के 14 जिलों में और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News