Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

‘रेलवन’ ऐप अभियान शुरु, टिकटिंग से ट्रेन ट्रैकिंग तक मिलेगी एक ही प्लेटफॉर्म पर सुविधा

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सियालदह के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजीव सक्सेना ने यात्रियों से संवाद करते हुए बताया कि यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही यात्री ट्रेन की रियल-टाइम स्थिति और कोच की सटीक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

06 Mar 2026

‘रेलवन’ ऐप अभियान शुरु, टिकटिंग से ट्रेन ट्रैकिंग तक मिलेगी एक ही प्लेटफॉर्म पर सुविधा

कोलकाता। यात्री सेवाओं को आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने ‘रेलवन’ मोबाइल ऐप अभियान की शुरुआत की है। इस ऐप के जरिए यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन की रियल-टाइम स्थिति और अन्य कई सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सियालदह के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजीव सक्सेना ने यात्रियों से संवाद करते हुए बताया कि यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही यात्री ट्रेन की रियल-टाइम स्थिति और कोच की सटीक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” ऐप रेलवे यात्रा से जुड़ी कई पारंपरिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास है। इसके माध्यम से स्टेशन पर लंबी कतारों में लगने या प्लेटफॉर्म और कोच खोजने जैसी परेशानियों से यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेल प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक यात्रियों को इस ऐप के बारे में जागरूक करने के लिए सियालदह, दमदम जंक्शन, सोदपुर, बैरकपुर, नैहाटी और कांचरापाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर विशेष जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

यात्रा संबंधी जानकारी के अलावा ‘रेलवन’ ऐप चलती ट्रेन में भोजन डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान करता है। साथ ही यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए इसमें एक समर्पित पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है।

रेलवे के अनुसार यह “ऑल-इन-वन” डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘डिजिटल इंडिया’ की परिकल्पना को आगे बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों को सहज, पारदर्शी और आधुनिक यात्रा अनुभव देने की दिशा में सियालदह मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘रेलवन’ ऐप अभियान शुरु, टिकटिंग से ट्रेन ट्रैकिंग तक मिलेगी
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सियालदह के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजीव सक्सेना ने यात्रियों से संवाद करते हुए बताया कि यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म आरक्षित, अना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News