Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार काे लखनऊ के गोल्फ सिटी में सिटी मान्टेसरी स्कूल के नए भवन का उदघाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब किसी शहर की पहचान, उसकी सड़कों और इमारतों से आगे बढ़कर, उसके शैक्षिक और सांस्कृतिक संस्थानों से बनने लगती है, तब वह शहर वास्तव में समाज के भविष्य को आकार दे रहा होता है।

13 Mar 2026

शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश, एक व्यापक दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हम सबने देखा है कि राज्य ने सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इन्फ्रास्ट्रक्चर,इन्वेस्टमेंट,इण्डस्ट्री और एजूकेशन इन सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने नई गति प्राप्त की है। मुझे विश्वास है कि इसी प्रकार के प्रयासों के कारण, आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में भी, नए मानक स्थापित करेगा। यहाँ के शैक्षणिक संस्थान, केवल प्रदेश के ही नहीं बल्कि पूरे देश के छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार काे लखनऊ के गोल्फ सिटी में सिटी मान्टेसरी स्कूल के नए भवन का उदघाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब किसी शहर की पहचान, उसकी सड़कों और इमारतों से आगे बढ़कर, उसके शैक्षिक और सांस्कृतिक संस्थानों से बनने लगती है, तब वह शहर वास्तव में समाज के भविष्य को आकार दे रहा होता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में, केवल स्कूल और कालेज खोलने पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहाँ एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ, एक सकारात्मक सीखने का वातावरण विकसित हो सके। उन्होंने कहा स्कूल केवल ज्ञान देने की जगह नहीं होता, वह मनुष्य निर्माण की प्रयोगशाला भी होता है। वहाँ केवल गणित,विज्ञान या भाषा नहीं सिखाई जाती, वहाँ जीवन के मूल्य भी सिखाए जाते हैं। हमको अपने बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व पर भी ध्यान देना जरूरी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है कि व्यक्ति अपने ज्ञान का उपयोग केवल अपने लिए नहीं बल्कि समाज की प्रगति के लिए भी करे। बच्चे स्कूल में पढ़ते जरूर हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व घर में बनता है। स्कूल उन्हें ज्ञान और अनुशासन देता है, जबकि घर उन्हें जीवन का अनुभव, संवेदनशीलता और संस्कार देता है। अच्छी नौकरी, अच्छा पैकेज या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश मिल जाना ही जीवन की पूरी सफलता नहीं है। वास्तविक सफलता तब होती है, जब व्यक्ति अपने ज्ञान और विचारों से, समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। बच्चों को केवल अंक लाने के लिए नहीं बल्कि जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना जरूरी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: रा
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार काे लखनऊ के गोल्फ सिटी में सिटी मान्टेसरी स्कूल के नए भवन का उदघाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News