Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अंडर-20 महिला एशियन कप से पहले भारतीय टीम के कोच का संदेश- हर चुनौती के लिए रहना होगा तैयार

भारतीय टीम ग्रुप सी में दो अप्रैल को जापान, पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और आठ अप्रैल को चीनी ताइपे से भिड़ेगी। समूह की शीर्ष दो टीमें और तीनों समूहों में से सर्वश्रेष्ठ दो तीसरे स्थान वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

22 Mar 2026

अंडर-20 महिला एशियन कप से पहले भारतीय टीम के कोच का संदेश- हर चुनौती के लिए रहना होगा तैयार

नई दिल्ली। थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप 2026 से पहले भारतीय अंडर 20 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच जोआकिम अलेक्जेंडरसन ने खिलाड़ियों को समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि टीम को हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा और अगर खिलाड़ी डिफेंस में मजबूत रहते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करें, तो हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है।

भारतीय टीम ग्रुप सी में दो अप्रैल को जापान, पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और आठ अप्रैल को चीनी ताइपे से भिड़ेगी। समूह की शीर्ष दो टीमें और तीनों समूहों में से सर्वश्रेष्ठ दो तीसरे स्थान वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इसके अलावा, क्वार्टर फाइनल जीतने वाली चार टीमें फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप पोलैंड 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगी।

भारतीय टीम अपने पहले मैच से करीब 13 दिन पहले बैंकॉक पहुंच गई है, जिससे उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ढलने का पर्याप्त समय मिला है। हालांकि, ये परिस्थितियां कोलकाता से बहुत अलग नहीं हैं, जहां टीम ने स्वीडन से लौटने के बाद प्रशिक्षण किया था।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अनुसार भारत की तैयारी विभिन्न स्थानों पर हुई। पिछले वर्ष महाबलीपुरम (तमिलनाडु) में उज्बेकिस्तान और शिमकेंट में कजाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैचों ने टीम की सामरिक समझ को मजबूत किया।

कोच अलेक्जेंडरसन ने कहा कि `उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। हमें चेन्नई में बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं मिलीं और हमने उच्च तीव्रता वाले मैच खेले। कजाकिस्तान की टीम शारीरिक रूप से मजबूत थी और उनके कुछ खिलाड़ी सीनियर स्तर का अनुभव रखते थे।'

भारत की तैयारी का सबसे अहम हिस्सा स्वीडन में एक महीने का प्रशिक्षण शिविर रहा, जिसने टीम को नई चुनौतियों के सामने खड़ा किया। कोच ने कहा कि फुटबॉल के नजरिए से यह शिविर बेहद उपयोगी था। हमें उत्कृष्ट सुविधाएं और मजबूत प्रशिक्षण सत्र मिले।

जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के साथ ग्रुप में होने के बावजूद भारतीय टीम चुनौती के लिए तैयार है। कोच अलेक्जेंडरसन ने कहा कि `यह एक कठिन समूह है। जापान इस स्तर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है और ऑस्ट्रेलिया भी बेहद मजबूत है। हमें उनका सम्मान करना है लेकिन डरना नहीं है। हम आत्मविश्वास के साथ खेलना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा कि `सबसे पहले मैं खिलाड़ियों से पूर्ण समर्पण की उम्मीद करता हूं। हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा, डिफेंस में अनुशासित रहना होगा और आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा। अगर हम ऐसा कर सके, तो हमारे पास हर मैच में अच्छा करने का मौका है।'

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंडर-20 महिला एशियन कप से पहले भारतीय टीम के कोच का संदेश- ह
भारतीय टीम ग्रुप सी में दो अप्रैल को जापान, पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और आठ अप्रैल को चीनी ताइपे से भिड़ेगी। समूह की शीर्ष दो टीमें और तीनों समूहों में से सर्व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News