Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हाशेम खान चौधरी का निधन

निधन के समय उनकी आयु 89 वर्ष थी। वे लंबे समय से वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मालदा जिले के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है।

09 Apr 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हाशेम खान चौधरी का निधन

कोलकाता। दिग्गज कांग्रेस नेता दिवंगत एबीए गनी खान चौधरी के भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हाशेम खान चौधरी का बुधवार रात निधन हो गया। निधन के समय उनकी आयु 89 वर्ष थी। वे लंबे समय से वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मालदा जिले के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है।

अंतिम समय में उनकी पत्नी उनके साथ अस्पताल में मौजूद थीं। उनके पुत्र तथा कांग्रेस नेता ईशा खान चौधरी कोलकाता से मालदा पहुंचने के बाद अपने पिता के निधन की सूचना मिली। आज गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मालदा लाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

अबू हाशेम खान चौधरी का जन्म 12 जनवरी 1938 को मालदा के प्रसिद्ध खान चौधरी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने बड़े भाई तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. बी. ए. गनी खान चौधरी के मार्गदर्शन में राजनीति में प्रवेश किया। बड़े भाई के निधन के बाद उन्होंने मालदा में कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी संभाली और लंबे समय तक जिले की राजनीति में प्रभाव बनाए रखा।

वह 1996 से 2006 तक कालियाचक विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसके बाद 2009 से मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। 2012 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के द्वितीय कार्यकाल में मंत्री बनाए गए और उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

स्वास्थ्य कारणों से वह पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे और पिछला लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। उनके स्थान पर उनके पुत्र ईशा खान चौधरी वर्तमान में मालदा दक्षिण से कांग्रेस सांसद हैं। उनकी भांजी मौसम बेनजीर नूर इस बार मालतिपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हाशेम खान चौधरी का निधन
निधन के समय उनकी आयु 89 वर्ष थी। वे लंबे समय से वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सां





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News