Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'बाहरी भरोसे' पर भारी है 'बंगाल की बेटी'

200 पार की बात करने वाले अब 26 को तरसेंगे : कुणाल

12 Apr 2026

'बाहरी भरोसे' पर भारी है 'बंगाल की बेटी'

कोलकाता। चुनावी दंगल में अब 'भरोसे' और 'पहचान की लड़ाई आर-पार के मुकाम पर पहुँच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्य में भाजपा सरकार बनने के दावों पर तृणमूल ने जोरदार पलटवार किया है। तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने भाजपा के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बंगाल को किसी बाहरी ताकत या झूठे वादों की जरूरत नहीं है, यहाँ की जनता को सिर्फ अपनी 'बेटीÓ ममता बनर्जी पर अटूट भरोसा है। इस बयान के साथ ही टीएमसी ने चुनाव को एक बार फिर 'स्थानीय बनाम बाहरीÓ के नैरेटिव पर लाकर खड़ा कर दिया है। 
कुणाल घोष ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर तंज कसते हुए उन्हें 'फ्लॉप ज्योतिषियों की मंडलीÓ करार दिया। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने '200 पारÓ का नारा दिया था, लेकिन जनता ने उन्हें 77 सीटों पर समेट दिया। घोष ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस तरह के हालात आज राज्य में हैं, उसे देखते हुए 2026 में भाजपा को 26 सीटें भी मिल जाएं तो बड़ी बात होगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बंगाल के राजनीतिक मिजाज को समझे बिना दिल्ली से बैठकर किए गए दावे यहाँ की जमीन पर हमेशा धराशायी होते रहे हैं और इस बार भी नतीजे अलग नहीं होंगे। भाजपा के 'भय से मुक्ति और भरोसेÓ के नारे पर प्रहार करते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि बंगाल के लोग किसी भी तरह के डर को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन चुनावी वादों और योजनाओं का ढिंढोरा पीट रही है, वे दरअसल ममता के सफल मॉडलों की नकल मात्र हैं। कुणाल ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा पहले अपने शासित राज्यों में वैसी सुरक्षा और सुविधाएं लागू करके दिखाए जैसी बंगाल में लक्खी भंडार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के जरिए महिलाओं को मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले तृणमूल की योजनाओं की आलोचना करती है और फिर चुनाव आते ही उन्हीं वादों को अपने घोषणापत्र में जगह दे देती है। महिला सुरक्षा और सिंडिकेट राज के आरोपों पर पलटवार करते हुए घोष ने भाजपा को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन नेताओं को सुबह तक 'भ्रष्टÓ बताकर कोसती है, शाम होते ही उन्हें अपनी वाशिंग मशीन में धोकर पवित्र कर देती है और बड़े पदों से नवाजती है। उन्होंने दावा किया कि महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मामले में बंगाल की स्थिति कई भाजपा शासित राज्यों से काफी बेहतर है। इस तीखी जुबानी जंग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल इस बार भी 'बंगाल की बेटीÓ के भावनात्मक कार्ड को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाकर मैदान में है, जबकि भाजपा केंद्र के 'भरोसेÓ के दम पर सत्ता परिवर्तन की आस लगाए बैठी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'बाहरी भरोसे' पर भारी है 'बंगाल की बेटी'
200 पार की बात करने वाले अब 26 को तरसेंगे : कुणाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News