Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सुपर ओवर के रोमांच में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह और सुनील नरेन बने हीरो

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में एलएसजी ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। मैच का सबसे रोमांचक पल तब आया जब मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

27 Apr 2026

सुपर ओवर के रोमांच में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह और सुनील नरेन बने हीरो

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की। बीआरएसएबीवी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले ने दर्शकों को आखिरी गेंद तक बांधे रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में एलएसजी ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। मैच का सबसे रोमांचक पल तब आया जब मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

सुपर ओवर में कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को सिर्फ 01 रन पर रोक दिया और दो अहम विकेट झटके। निकोलस पूरन पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि एडन मार्करम शानदार कैच के चलते आउट हुए। इस कैच में रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। रिंकू ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए और फील्डिंग में भी चार अहम कैच लपके।

इस जीत के साथ केकेआर ने न सिर्फ अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारी, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत भी दर्ज की। वहीं, एलएसजी के लिए यह मुकाबला बेहद करीबी हार के रूप में दर्ज हुआ।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुपर ओवर के रोमांच में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह और सुनील न
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में एलएसजी ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। मैच का सबसे रोम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News