Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दूसरे चरण के मतदान से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चुनाव आयोग सख्त

अतिरिक्त डीजी (कानून-व्यवस्था) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पहले चरण के मतदान में तैनात 26 पुलिस अधिकारियों को दूसरे चरण में भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

28 Apr 2026

दूसरे चरण के मतदान से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चुनाव आयोग सख्त

कोलकाता। राज्य में दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। दक्षिण बंगाल के विभिन्न इलाकों में हाल के दिनों में हिंसा और झड़प की घटनाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

अतिरिक्त डीजी (कानून-व्यवस्था) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पहले चरण के मतदान में तैनात 26 पुलिस अधिकारियों को दूसरे चरण में भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुर्शिदाबाद के लालबाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार दोरजी, डालखोला के एसडीपीओ रविराज अवस्थी, घाटाल के एसडीपीओ गायकवाड़ निलेश श्रीकांत और नक्सलबाड़ी के एसडीपीओ सौम्यजीत राय को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।

वहीं, चुनाव आयोग के निर्देश पर हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र की जिम्मेदारी एसएसएफ बटालियन के कमांडेंट प्रवीण प्रकाश को सौंपी गई है। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में एमजे मार्सी और खांडेबाहाले उमेश गणपत को तैनात किया गया है।

बारासात पुलिस जिले की जिम्मेदारी अनिमेष राय और धीरज ठाकुर को दी गई है, जबकि बशीरहाट पुलिस जिले की कमान अतिश विश्वास को सौंपी गई है। रायगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर अहमद, पुरुलिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जॉर्ज एलन जॉन और राज्य के स्पेशल टास्क फोर्स के सहायक पुलिस अधीक्षक आकाशदीप गहलोत को डायमंड हार्बर पुलिस जिले में तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही लगातार पुलिस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किया जा रहे हैं। अन्य राज्यों से भी पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। बिहार, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब और गुजरात से आए इन पर्यवेक्षकों को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग इससे पहले राज्य के डीजीपी और कोलकाता पुलिस आयुक्त के पदों पर बदलाव कर चुका है। पीयुष पांडे की जगह सिद्धिनाथ गुप्ता को नया डीजीपी बनाया गया था, जबकि सुप्रतिम सरकार के स्थान पर अजय नंद को कोलकाता पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

इसके अलावा, कोलकाता के डीसी (सेंट्रल) पद से इंदिरा मुखोपाध्याय को भी हटाया जा चुका है। आयोग ने राज्य के 12 स्थानों पर पुलिस अधीक्षकों का तबादला पहले ही कर दिया था। बीरभूम, डायमंड हार्बर, पूर्व मेदिनीपुर, कूचबिहार और मालदा समेत कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदला गया था।

साथ ही रायगंज, मुर्शिदाबाद, बर्धमान, जलपाईगुड़ी और प्रेसिडेंसी रेंज के डीआईजी स्तर पर भी फेरबदल किया जा चुका है। इसके अलावा बिधाननगर और सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नरों को भी बदला गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दूसरे चरण के मतदान से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चुना
अतिरिक्त डीजी (कानून-व्यवस्था) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पहले चरण के मतदान में तैनात 26 पुलिस अधिकारियों को दूसरे चरण में भी ड्यूटी पर लगाया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News