Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा

उन्होंने कहा कि यह कदम फिल्म इंडस्ट्री या श्रमिकों के हित में नहीं, बल्कि एक पुरानी व्यवस्था द्वारा अपनी ताकत दिखाने की कोशिश है।

30 May 2026

रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा

फिल्म 'डॉन 3' को लेकर जारी विवाद के बीच निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अभिनेता रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) द्वारा रणवीर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किए जाने के बाद राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए फेडरेशन के फैसले को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम फिल्म इंडस्ट्री या श्रमिकों के हित में नहीं, बल्कि एक पुरानी व्यवस्था द्वारा अपनी ताकत दिखाने की कोशिश है।

राम गोपाल वर्मा ने अपने बयान में एफडब्ल्यूआईसीई को कानूनी अधिकारों से रहित संस्था बताते हुए इसे "कंगारू कोर्ट" तक कह दिया। उनका कहना है कि किसी निर्माता और अभिनेता के बीच हुए अनुबंध विवाद में हस्तक्षेप करना फेडरेशन का काम नहीं है। उन्होंने लिखा कि ऐसे मामलों का समाधान अदालतों में होना चाहिए, न कि किसी संघ द्वारा एकतरफा फैसले सुनाकर। वर्मा ने यह भी दावा किया कि रणवीर की सफलता से असहज कुछ लोगों के प्रभाव में यह फैसला लिया गया है और इसका उद्देश्य अभिनेता पर दबाव बनाना है।

निर्देशक ने आगे कहा कि रणवीर सिंह जैसे सितारे ही इंडस्ट्री को आगे बढ़ाते हैं और लाखों लोगों को रोजगार देते हैं। उनके मुताबिक, अगर रणवीर किसी नई फिल्म के लिए हामी भर दें तो निर्माता उनके साथ काम करने के लिए कतार में खड़े हो जाएंगे।

गौरतलब है कि विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने कथित तौर पर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद निर्माताओं ने दावा किया कि उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इसी मामले में एफडब्ल्यूआईसीई से शिकायत की गई थी, जिसके बाद अभिनेता के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया गया था ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणवीर सिंह के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा
उन्होंने कहा कि यह कदम फिल्म इंडस्ट्री या श्रमिकों के हित में नहीं, बल्कि एक पुरानी व्यवस्था द्वारा अपनी ताकत दिखाने की कोशिश है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News