Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में विधाननगर नगर निगम भी तृणमूल के हाथ से निकला, मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से तृणमूल कांग्रेस पर संकटाें का पहाड़ टूटने का क्रम लगातार जारी है। नए घटनाक्रम में गुरुवार काे विधाननगर नगर निगम (बीएमसी) की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

04 Jun 2026

बंगाल में विधाननगर नगर निगम भी तृणमूल के हाथ से निकला, मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से तृणमूल कांग्रेस पर संकटाें का पहाड़ टूटने का क्रम लगातार जारी है। नए घटनाक्रम में गुरुवार काे विधाननगर नगर निगम (बीएमसी) की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पूर्व बुधवार काे काेलकाता नगर निगम के मेयर व पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रदेश में भाजपा के सत्तारूढ़ हाेने के बाद से नगर पालिकाओं में तृणमूल के पार्षदों का इस्तीफा लगातार जारी है। अब इन घटनाओं के बाद अब कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में दो प्रमुख नगर निकायों पर तृणमूल कांग्रेस का सीधा नियंत्रण समाप्त हो गया है।

विधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार दोपहर उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए नगर निगम के आयुक्त को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार, इस पत्र की प्रतिलिपि राज्य के नगर एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।

इस्तीफा देने के बाद कृष्णा चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय व्यक्तिगत कारणों से लिया है और वह आगे भी राजनीति में सक्रिय रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्षद के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी।

कृष्णा चक्रवर्ती के इस फैसले से विधाननगर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे और राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है। उनके कार्यकाल में लगभग आठ महीने का समय शेष था। वह वर्ष 2015 से 2022 तक और फिर 2022 से 2026 तक दो कार्यकालों में मेयर पद पर रहीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में विधाननगर नगर निगम भी तृणमूल के हाथ से निकला, मेयर
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से तृणमूल कांग्रेस पर संकटाें का पहाड़ टूटने का क्रम लगातार जारी है। नए घटनाक्रम में गुरुवार का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News