Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।

05 Jun 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। नेताओं ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और प्रगति को नई गति देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने हमेशा प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का सार्वजनिक जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ को एक लोकप्रिय, कर्मठ और दूरदर्शी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, सुशासन, आधारभूत ढांचे के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री को निरंतर ऊर्जा, सामर्थ्य और सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने योगी आदित्यनाथ को ऊर्जावान और लोकप्रिय जननेता बताते हुए प्रभु श्रीराम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए योगी आदित्यनाथ के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की शुभेच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति एवं ऊर्जा की कामना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ को यशस्वी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के कारण उत्तर प्रदेश सुशासन, निवेश, आधारभूत विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए निरंतर सफलता की कामना की।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम और देवाधिदेव महादेव से वे योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और निरंतर सफलता की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन से राजनीति में आए योगी आदित्यनाथ लंबे समय तक गोरखपुर से सांसद रहे और 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2022 में वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं और प्रदेश में विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी नीतियों के लिए चर्चित हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News