Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेसी विवाद में अरूप विश्वास को तीसरा नोटिस, 48 घंटे के भीतर थाने में पेश होने का निर्देश

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुई कथित अव्यवस्था और टिकट अनियमितता मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री को पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 48 घंटे के भीतर विधाननगर दक्षिण थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

13 Jun 2026

मेसी विवाद में अरूप विश्वास को तीसरा नोटिस, 48 घंटे के भीतर थाने में पेश होने का निर्देश

कोलकाता। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुई कथित अव्यवस्था और टिकट अनियमितता मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री को पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 48 घंटे के भीतर विधाननगर दक्षिण थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

इस मामले में अरूप विश्वास को पहले ही से अंतरिम राहत मिल चुकी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि 17 अगस्त तक उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा सकती। हालांकि, न्यायालय ने यह भी कहा है कि जांच एजेंसियों द्वारा जारी नोटिस का पालन करना होगा और किसी भी पूछताछ के लिए कम से कम 48 घंटे पहले नोटिस देना अनिवार्य होगा। अदालत ने अरूप को सात दिनों के भीतर अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करने तथा न्यायालय की अनुमति के बिना राज्य से बाहर नहीं जाने का निर्देश भी दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को जारी नोटिस अरूप विश्वास तक अलीपुर थाने के माध्यम से पहुंचाया गया। वह अलीपुर क्षेत्र के निवासी हैं। इससे पहले भी पुलिस ने उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर उपस्थिति से छूट मांगी थी।

गौरतलब है कि, 13 दिसंबर 2025 को स्टार फुटबॉल खिलाड़ी कोलकाता दौरे के दौरान युवा भारती स्टेडियम में भारी अव्यवस्था फैल गई थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास और उनके करीबी लोगों ने मेसी को घेर रखा था, जिसके कारण उन्हें कुछ ही मिनटों में मैदान छोड़ना पड़ा। घटना के बाद व्यापक आलोचना हुई थी और इसके बाद अरूप विश्वास ने खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने भी तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा था कि क्या अरूप विश्वास मेसी के बचपन के मित्र हैं, जो उन्हें इतनी निकटता से घेरे हुए थे।

इस मामले में शिकायतकर्ता शतद्रु ने आरोप लगाया है कि मेसी के कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए लगभग 70 हजार टिकटों में से 22 हजार टिकट अरूप विश्वास ने अपने नियंत्रण में ले लिए थे और उनमें से कुछ टिकटों की बिक्री भी की गई। इन आरोपों की जांच के लिए ही पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है।

मेसी के कार्यक्रम को लेकर टिकटों की ऊंची कीमत, अपर्याप्त प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में विफलता को लेकर पहले से ही विवाद रहा है। कार्यक्रम के दौरान हुई अफरा-तफरी में मेसी और उनके सहयोगियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा था। मैदान में मौजूद कई दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं देख सके थे। मेसी के कार्यक्रम स्थल छोड़ने के बाद नाराज दर्शकों ने व्यापक तोड़फोड़ की थी। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी विवाद में अरूप विश्वास को तीसरा नोटिस, 48 घंटे के भीतर
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुई कथित अव्यवस्था और टिकट अनियमितता मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री को पुलिस ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News