Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका सामने आया है। सात बार के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

14 Jun 2026

ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका सामने आया है। सात बार के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को भेजते हुए कहा कि जिन राजनीतिक मूल्यों और सिद्धांतों के कारण उन्होंने पार्टी का दामन थामा था, तृणमूल कांग्रेस अब उनसे दूर होती जा रही है।

मानस भुइयां ने अपने इस्तीफे में किसी व्यक्तिगत नेता पर आरोप नहीं लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका फैसला वैचारिक कारणों से लिया गया है। मीडिया से बातचीत में रविवार को उन्होंने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहेंगे। उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई संकेत नहीं दिया।

भुइयां पश्चिम बंगाल के अविभाजित जेएन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस में रहते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। वर्ष 2016 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद मानस भुइयां ने अपने क्षेत्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में भी स्थान मिला और वह पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक चेहरों में शामिल रहे।

उनका इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस लगातार आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मानस भुइयां जैसे वरिष्ठ नेता का पार्टी छोड़ना तृणमूल कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमू
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका सामने आया है। सात बार के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस की प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News