Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

यूएस ओपन बैडमिंटन: देविका, श्रीकांत और रौनक सेमीफाइनल में

भारत की देविका सिहाग, किदांबी श्रीकांत और युवा शटलर रौनक चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, तन्वी शर्मा और रक्षिता श्री का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया।

27 Jun 2026

यूएस ओपन बैडमिंटन: देविका, श्रीकांत और रौनक सेमीफाइनल में

नई दिल्ली। भारत की देविका सिहाग, किदांबी श्रीकांत और युवा शटलर रौनक चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, तन्वी शर्मा और रक्षिता श्री का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया।

थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जापान की तीसरी वरीय रिको गुनजी को 22-20, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना डेनमार्क की दूसरी वरीय लाइन क्रिस्टोफर्सन से होगा।

पुरुष एकल में शानदार फॉर्म में चल रहे रौनक चौहान ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन को 23-21, 21-11 से हराकर अपने करियर के पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर-300 सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीनी ताइपे के आठवीं वरीय सू ली यांग से होगा।

पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को 21-9, 12-21, 21-8 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीकांत अब जापान के चौथी वरीय युदाई ओकिमोटो से भिड़ेंगे।

महिला एकल में भारत की तन्वी शर्मा को डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन के खिलाफ 21-16, 11-21, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं रक्षिता श्री को कनाडा की रेचल चान ने 15-21, 21-16, 21-12 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूएस ओपन बैडमिंटन: देविका, श्रीकांत और रौनक सेमीफाइनल में
भारत की देविका सिहाग, किदांबी श्रीकांत और युवा शटलर रौनक चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन बैडमिंटन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, तन्वी शर्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News