Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'मुपापा' का ऐलान, साल 2027 को होगी रिलीज

निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'मुपापा' 19 फरवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

01 Jul 2026

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'मुपापा' का ऐलान, साल 2027 को होगी रिलीज

अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'मुपापा' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) और पोशम पा पिक्चर्स के पहले थिएट्रिकल सहयोग के तहत बनाई जा रही है। फिल्म का निर्माण वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान चर्चित शोरनर और निर्देशक समीर सक्सेना ने संभाली है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'मुपापा' 19 फरवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माताओं के अनुसार, 'मुपापा' एक जॉनर-बेंडिंग थिएट्रिकल फिल्म होगी, जिसमें दर्शकों को बड़े पर्दे पर बिल्कुल नया और अलग सिनेमाई अनुभव मिलेगा। अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए पहचान बना चुके आयुष्मान खुराना इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म रोमांच, मनोरंजन और अनोखी कहानी के दम पर दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने का दावा करती है। 'सैयारा' के बाद निर्माता के रूप में यह अक्षय विधानी की दूसरी फिल्म होगी।

पोशम पा पिक्चर्स भारतीय मनोरंजन जगत की प्रयोगधर्मी प्रोडक्शन कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी के साझेदार समीर सक्सेना, बिस्वपति सरकार, सौरभ खन्ना और अमित गोलानी इससे पहले 'काला पानी' और 'मामला लीगल है' जैसी चर्चित परियोजनाओं से जुड़ चुके हैं। वाईआरएफ और पोशम पा पिक्चर्स का मानना है कि 'मुपापा' के जरिए दर्शकों को एक नया और यादगार सिनेमाई अनुभव मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'मुपापा' का ऐलान, साल 2027 को हो
निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'मुपापा' 19 फरवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News