Please wait
पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में फिर डूबा मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर, सभी मछुआरे सुरक्षित निकाले गए Sudhir wins historic नगर नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मदन मित्रा के परिवार को ईडी का समन Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic

पत्नी संग फिर दूल्हा बने अशोक सराफ, सालगिरह बनी यादगार

मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ और अभिनेत्री निवेदिता सराफ ने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह को यादगार अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर दोनों ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बनकर शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नए सिरे से जिया।

02 Jul 2026

पत्नी संग फिर दूल्हा बने अशोक सराफ, सालगिरह बनी यादगार

मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ और अभिनेत्री निवेदिता सराफ ने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह को यादगार अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर दोनों ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बनकर शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नए सिरे से जिया। इस खूबसूरत पल की तस्वीरें अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अशोक सराफ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "37 साल बाद भी, जब मैं तुम्हें देखता हूं तो मेरा दिल उसी तरह मुस्कुरा उठता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और मेरे हमेशा के प्यार बनने के लिए धन्यवाद। शादी की सालगिरह मुबारक हो।" इस अवसर पर अशोक सराफ पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि निवेदिता सराफ आसमानी और हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों के चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।

अशोक और निवेदिता सराफ ने वर्ष 1989 में गोवा के ऐतिहासिक मंगेशी मंदिर में विवाह किया था। दोनों का एक बेटा अनिकेत सराफ है, जिसने अभिनय की बजाय शेफ के रूप में अपना करियर चुना है। हाल ही में यह जोड़ी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी चर्चा में रही थी, जहां उन्होंने मराठी सिनेमा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कार्पेट पर शिरकत की थी। अब 37वीं सालगिरह पर दोबारा शादी की रस्में निभाकर इस जोड़े ने अपने अटूट रिश्ते की खूबसूरत मिसाल पेश की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पत्नी संग फिर दूल्हा बने अशोक सराफ, सालगिरह बनी यादगार
मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ और अभिनेत्री निवेदिता सराफ ने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह को यादगार अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर दोनों ने एक बार फिर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News