Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

बेन डकेट की शानदार 141 रन की पारी और सैम करन की अगुवाई में गेंदबाजों के निर्णायक प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

20 Jul 2026

तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

लंदन। बेन डकेट की शानदार 141 रन की पारी और सैम करन की अगुवाई में गेंदबाजों के निर्णायक प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 360 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा के करियर के बेहतरीन शतकों में शामिल 138 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए, जो भारत के खिलाफ उसका अब तक का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने 91 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी कर भारत पर दबाव बनाया। अंतिम ओवरों में जो रूट (नाबाद 74) और कप्तान जोस बटलर (नाबाद 41) ने सिर्फ 19 गेंदों में 63 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली।

388 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। गिल ने 77 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़कर भारत की उम्मीदें बरकरार रखीं।

रोहित शर्मा ने 111 गेंदों पर 138 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। यह लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भारतीय बल्लेबाज का पहला वनडे शतक भी रहा। विराट कोहली ने भी 60 गेंदों पर 74 रन की आक्रामक पारी खेली और रोहित के साथ मिलकर मैच को रोमांचक बना दिया।

हालांकि दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय मध्यक्रम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से रन गति प्रभावित हुई और टीम निर्धारित 50 ओवर में 360 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और भारत की जीत की उम्मीदों पर विराम लगा दिया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। वहीं भारत रिकॉर्ड 388 रन के लक्ष्य का सफल पीछा करने से चूक गया और रोहित शर्मा का यादगार शतक टीम की हार के कारण फीका पड़ गया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराया, सीरीज 2-1
बेन डकेट की शानदार 141 रन की पारी और सैम करन की अगुवाई में गेंदबाजों के निर्णायक प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News