वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ने पर सहमति जताई है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेंगे।
ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि उनकी दो दिन पहले शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुंबई में मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटे की यह मुलाकात सकारात्मक थी, जिसमें उनकी ठाकरे से महाराष्ट्र में होने वाले बीएमसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।
ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ने पर सहमति जताई है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ गठजोड़ करेंगे। इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिवसेना का आधार नहीं है।