वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
एटा में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंककर भाग गए।
उत्तर प्रदेश। एटा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दसवीं की एक छात्रा का अपहरण कर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी उसे गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंककर भाग गए। होश आने पर युवती खुद एटा पहुंची। जहां पहुंचते ही वो बेहोश हो गई।
नाबालिग को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में छात्रा के परिजन उसे अपने साथ ले गए और अलीगंज कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अलीगंज कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार सुबह करीब 9।30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। तभी रास्ते में कार सवार तीन युवक उसे जबरन कार में बैठाकर दिल्ली ले गए।
आरोपी उसे दिल्ली के संगम विहार में अलीगंज के मुहल्ला बालकिशन निवासी निखिल के कमरे पर ले गए। जहां पूरी रात तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। वहीं जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे वो घायल हो गई।